वाराणसी पहुंची पीएम मोदी, जानिए जनता के संबोधन में किन बड़ी बातों का किया जिक्र

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PM Modi In Varanasi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचे हैं। जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहें। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ समय पहले हमने कुछ भाषाओं को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता दी। उसमें पाली और प्राकृत भाषा भी है। पाली भाषा का सारनाथ से विशेष नाता है, काशी से भी विशेष नाता है। प्राकृत भाषा का भी विशेष नाता है और इसलिए इन भाषाओं को शास्त्रीय भाषा के रूप में गौरव प्राप्त होना, ये हम सभी के लिए गौरव का विषय है।

आंखों के एक बड़े अस्पताल का हुआ लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “काशी के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। अभी मैं आंखों के एक बड़े अस्पताल का लोकार्पण करके आया हूं। शंकरा नेत्र अस्पताल से बुजुर्गों और बच्चों को बहुत मदद मिलने वाली है। बाबा के आशीर्वाद से अब यहां हजारों करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। आज उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग एयरपोर्ट का शुभारंभ हुआ है। कुल मिलाकर देखें तो आज शिक्षा, कौशल-विकास, खेल, स्वास्थ्य, पर्यटन, हर क्षेत्र की परियोजनाएं वाराणसी को मिली हैं। ये सारी परियोजनाएं सुविधा के साथ-साथ हमारे नौजवानों के लिए रोजगार के अनेक नए अवसर भी लेकर आई हैं।”
सीएम योगी ने कही बात
वाराणसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “विगत 10 वर्षों में अकेले काशी में 44 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृत किया गया जिसमें से लगभग 34 हजार करोड़ की परियोजनाएं आज पूरी की जा चुकी हैं और 10 हजार करोड़ से अधिक राशि की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। इसी तरह दिपावली के ठीक पहले 3 हजार 200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उपहार प्रधानमंत्री के कर्मकमलो से काशीवासियों को प्राप्त हो रहा है। मैं काशी के लोगों को इसके लिए बधाई देता हूं।”

Jamshedpur : संथाली छात्रों को ‘D ग्रेड’ मिलने पर बवाल; ओल चिकी लिपि के अपमान का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 8वीं बोर्ड के

Bear Attack: कोरिया में भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Chandrakant Pargir Bear Attack: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक

SRH VS DC हैदराबाद में होंगी आमने- सामने, जानें पिच रिपोर्ट

SRH VS DC: Indian Premier League 2026 अब अपने पांचवें सप्ताह में

दादाजी के जाने से भावुक हुईं Aneet Padda, लिखा- ‘आप ही मेरा सच्चा प्यार थे’

Aneet Padda: मनोरंजन जगत की उभरती अभिनेत्री Anita Padda इन दिनों निजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. महिला आरक्षण बिल पर

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. ओले-बारिश से बिगड़ा मौसम

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 21 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी शुभ