,

रांची: मुख्यमंत्री ने दी अलका तिवारी को विदाई

Ranchi: Chief Minister bids farewell to Alka Tiwari

REPORT- HIMANSHU

BY- ISA AHMAD

अविनाश कुमार बने नए मुख्य सचिव

रांची। झारखंड मंत्रालय में आज प्रशासनिक बदलाव का अहम दिन रहा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सेवानिवृत्त हो रही मुख्य सचिव अलका तिवारी को भावभीनी विदाई दी और राज्य के नए मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने पदभार ग्रहण किया।

अलका तिवारी के कार्यकाल की सराहना

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलका तिवारी ने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया।

  • राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन में उनका योगदान सराहनीय रहा।
  • उन्होंने प्रशासनिक परंपराओं को मजबूती दी और ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य किया।
    मुख्यमंत्री ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि वे अपने अनुभव से समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

नए मुख्य सचिव को मिली जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त मुख्य सचिव अविनाश कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी कार्यकुशलता और प्रशासनिक अनुभव से राज्य प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

  • उनकी दूरदर्शिता से सरकार की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नए विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव/सचिव और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…