बरेली: नमाज के बाद बवाल: पुलिस का लाठीचार्ज, कई घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bareilly: Chaos after namaz: Police lathicharge, several injured

मुरादाबाद में सख्ती: SSP ने पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च

रिपोर्ट: दुष्येंद्र कुमार, दानवीर सिंह, एडिट: विजय नंदन,

बरेली : शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हालात अचानक बिगड़ गए। नुमहला मस्जिद से निकलने वाली भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

कैसे शुरू हुआ विवाद

“I Love Mohammad” विवाद को लेकर इत्तेहाद-ए-मिल्लत (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा शुक्रवार को राष्ट्रपति को ज्ञापन देने वाले थे। प्रशासन से बातचीत के बाद यह तय हुआ था कि ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से ही सौंपा जाएगा।

इसके बावजूद जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग नुमहला मस्जिद से बाहर निकले और कटरा की ओर बढ़ने लगे। अचानक बढ़ी भीड़ को देखकर पुलिस ने सख्ती दिखाई और लाठीचार्ज कर दिया।

लाठीचार्ज और भगदड़

पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग घायल हो गए। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल बुला लिया।

पथराव और गिरफ्तारी

बताया जा रहा है कि कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़कर बल प्रयोग किया। कई पत्थरबाजों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं।

बरेली के बाद मुरादाबाद में सख्ती: एसएसपी सतपाल अंतिल ने भारी पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च

मुरादाबाद: बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा और लाठीचार्ज की घटना के बाद मुरादाबाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।

एसएसपी ने खुद संभाली कमान

मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल ने शुक्रवार को भारी पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त करते हुए लोगों से बातचीत की और शांति बनाए रखने की अपील की।

लोगों से अपील – “अफवाहों पर ध्यान न दें”

फ्लैग मार्च के दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा,
“त्योहारों के समय किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। सभी लोग अपने-अपने काम पर ध्यान दें और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचें। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि सभी त्योहार—नवरात्रि, दशहरा और दीपावली—शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाएं।”

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस प्रशासन ने शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया है। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया की भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और