,

जनजाति समुदाय के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रख कार्य करें -कलेक्टर

BY: Yoganand Shrivastva

सागर: कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आदि कर्मयोगी अभियान के डिस्ट्रिक्ट लेवल ओरियंटेशन में कहा कि जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए मैदानी स्तर पर कार्य करना ही हमारा लक्ष्य है। जनजातीय विकास और परिर्वतन के लिए व्यक्तियों और संस्थानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किये गये आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत ग्राम स्तर पर ऐसे लोगों का समूह बनाया जायें, जो जनजातीय समुदाय की परम्पराओं, संस्कृति से जुडकर उनके उत्थान के लिए कर्तव्य परायणता के साथ अपनी भूमिका निभायें। वे आज आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले के समस्त एसडीएम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत और सभी लाइन डिपार्टमेंट के जिला अधिकारियों को जिला स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के तत्वाधान में आदि कर्म योगी रेस्पोन्सिव गर्वेनेस प्रोग्राम अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के अवसर पर जिले के सभी लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने कहा कि मैदानी स्तर पर प्रत्येक गांव में 10 से 15 लोगों का ऐसा समूह तैयार किया जायें, जो जनजातीय समुदाय को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ दिलाते हुए ग्राम के समग्र विकास का एक्शन प्लान तैयार कराएं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करें। सभी विभाग आपस में समन्वय कर कार्य करें तथा अपनी-अपनी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए पहल सुनिश्चित करें।

उन्होने कहा कि शासन का यह अभियान जनजातीय क्षेत्रों में सुशासन को मज़बूत बनाने की एक परिवर्तनकारी पहल है, जिसके अंतर्गत ग्राम स्तर तक योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए एक व्यापक पहल है, यह अभियान जिले के जनजातीय बाहुल्य 73 ग्रामों में संचालित होगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक गांव में 10 से 15 वॉलेटियर्स को प्रशिक्षित कर आदिसाथी और आदि सहयोगी के रूप में चिन्हित किया जायेंगा, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और आजीविका सहित बुनियादी सुविधाओं में सुधार लाने के लिए कार्य करेंगे।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब 8 से 10 सितंबर तक ब्लॉक मास्टर्स ट्रेनर्स का एवं उसके उपरांत ब्लॉक स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण 12 से 15 सितंबर के मध्य ब्लॉक लेवल के अधिकारियों का आयोजित किया जायेगा। विलेज लेवल वर्कशॉप 17 से 25 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। जिसमें ग्राम स्तर के वॉलेटियर्स को ग्राम एक्शन प्लान बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिला स्तरीय प्रशिक्षण में प्रत्येक ब्लॉक से 7-7 विकासखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। उन्होने बताया कि जिला स्तर पर आदि कर्मयोगी सेल का गठन भी किया गया है,

जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में बनेगे सेवा केन्द्र, जिले के 73 गांव शामिल

जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए आदि कर्मयोगी अभियान देश के 30 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 550 से ज्यादा जिलों और 3 हजार ब्लॉको के 1 लाख से ज्यादा जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में इसका संचालन किया जा रहा है, सागर जिले में केसली ब्लॉक के 31, देवरी के 13, रहली के 9 शाहगढ़ के 6, बंडा के 5, राहतगढ़ के 3 सागर, जेसीनगर के 2-2 तथा बीना एवं खुरई के एक एक गांव कुल 73 ग्राम शामिल है, प्रत्येक गांव में शासन से जुडी योजनाओं की सेवाओं को ओर अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से आदि सेवा केन्द्र बनाये जायेगे। अभियान के सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर आदि कर्मयोगी, विकासखण्ड स्तर पर आदि सहयोगी तथा ग्राम स्तर पर आदि साथी के नाम से जिला, विकासखण्ड स्तर के अधिकारी रहेगे। ग्राम लेबल पर आदि साथी के रूप में चिन्हित किये जाने वाले वॉलेटियर्स में सेवारत अथवा सेवा निवृत्त सरकारी अधिकारी, जनजातीय युवा नेता, शिक्षक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, पारम्पारिक ज्ञान के धारक और स्वयंसेवक शामिल होंगे, जो जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए कार्य करेंगे।

Barwani Ganja : 41 लाख की गांजे की खेती पकड़ी, खेत से मिले 1716 पौधे; आरोपी फरार

रिपोर्ट- दिलावर खान Barwani Ganja : बड़वानी, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में…

Barwani Ganja : 41 लाख की गांजे की खेती पकड़ी, खेत से मिले 1716 पौधे; आरोपी फरार

रिपोर्ट- दिलावर खान Barwani Ganja : बड़वानी, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में…

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…