मधुपुर से इम्तियाज अंसारी की रिपोर्ट
मधुपुर। देवघर जिले के मधुपुर प्रखंड कार्यालय के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना गाड़िया गांव के पास हुई। बाइक सवार युवक अचानक सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।
स्थानीय लोगों ने बचाई जान
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मधुपुर थाना पुलिस ने घायल को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर में भर्ती कराया।
घायल की पहचान
घायल युवक की पहचान पाथरोल थाना क्षेत्र के घोबना गांव निवासी नरेश हांसदा के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पिकअप जब्त, चालक फरार
पुलिस ने घटनास्थल से पिकअप वाहन जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।





