MP Government Employee Pensioners Welfare : पदोन्नति से पेंशन तक, कर्मचारी हित सर्वोपरि,कर्मचारी-पेंशनर्स हित में फैसलों से बढ़ा भरोसा
MP Government Employee Pensioners Welfare : मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों से जुड़े मुद्दों पर मोहन सरकार लगातार संवेदनशीलता के साथ फैसले ले रही है। सेवा शर्तों, पदोन्नति, स्थानांतरण और भर्ती से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों के जरिए सरकार ने कर्मचारी हित को प्राथमिकता देने का संदेश दिया है। तो वहीं पेंशनर्स के हितों को लेकर भी मोहन सरकार लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। सरकार का फोकस सिर्फ पेंशन भुगतान तक सीमित नहीं, बल्कि महंगाई राहत, स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक सम्मान से जुड़े विषयों पर भी है। ऐसे में हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया को गति देने और हर साल विभागीय पदोन्नति समिति यानी DPC आयोजित करने की घोषणा की। इसे लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, पेंशनर्स से जुड़े मामलों में भी सरकार की सक्रियता दिखाई दे रही है। जुलाई 2026 में पेंशनर्स प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर महंगाई राहत से जुड़े लंबित विषयों के समाधान और पेंशनर्स हित में लिए गए निर्णयों के लिए आभार जताया।
MP Government Employee Pensioners Welfare : अब मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि पेंशन अधिकार में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पेंशन प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब रोकने के साथ हर स्तर पर अधिकतम समय-सीमा के साथ पर जिम्मेदारी तय होगी। मुख्यमंत्री का कहना है कि नई समय-सीमा व्यवस्था का उद्देश्य पेंशन प्रक्रिया को केवल ऑनलाइन करना नहीं, बल्कि समयबद्ध और जवाबदेह बनाना है। यानी कर्मचारी हों या पेंशनर्स, सरकार की नीति में सम्मान, सुरक्षा और सुविधा को केंद्र में रखने का संदेश साफ दिखाई देता है। पदोन्नति की राह आसान करने से लेकर पेंशन संबंधी लंबित मामलों के समाधान तक, ये फैसले कर्मचारी वर्ग के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को रेखांकित करते हैं। संदेश साफ है कि सरकारी व्यवस्था की रीढ़ कर्मचारी हैं, तो उनके अनुभव और सम्मान की विरासत पेंशनर्स।ऐसे में दोनों के हितों का संरक्षण सुशासन की प्राथमिकता है।सरकार का फोकस केवल प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने तक सीमित नहीं, बल्कि कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांगों के समाधान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानजनक जीवन देने पर भी है।।
read more : MP BJP Mission : यूथ से बूथ तक मजबूती, ‘2028’ मिशन,संगठन की मजबूती, आगामी चुनाव की रणनीति


