,

हनुमान मंदिर में आवारा कुत्तों की रक्षा के लिए हनुमान चालीसा का पाठ

BY: Yoganand Shrivastva

दिल्ली: आवारा कुत्तों को पकड़कर आश्रय स्थलों में भेजने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ विरोध और तेज हो गया है। कई संगठनों और पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए अब मंदिर और गुरुद्वारे में भी प्रार्थना का सहारा लिया है। सोमवार देर रात कार्यकर्ता हनुमान मंदिर पहुंचे और आवारा कुत्तों की सुरक्षा के लिए पूजा-अर्चना की।

मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ

जानकारी के अनुसार, रात 12 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में लगभग 200 लोग इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने ‘आवारा नहीं, हमारा है’ लिखे बैनर लेकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और भगवान से कुत्तों की रक्षा की प्रार्थना की। इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में बंगला साहिब गुरुद्वारे की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया।

विरोध में नई मांगें

पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार प्रदर्शन से वे थक चुके हैं, इसलिए अब ईश्वर से शक्ति मांगने आए हैं। उनका कहना है कि सरकार को रात में सड़कों से बेजुबान जानवरों को उठाना बंद करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि आवारा कुत्तों को आश्रय स्थलों में भेजने का आदेश वापस लिया जाए।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

इस मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने कहा था कि पूरी समस्या स्थानीय निकायों की लापरवाही और निष्क्रियता से उत्पन्न हुई है। वहीं, अदालत ने 11 अगस्त को दिए गए अपने कुछ दिशा-निर्देशों पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP