,

DMRC Recruitment: दिल्ली मेट्रो में 73 पदों पर निकली भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन; जानें योग्यता और वेतन

DMRC Recruitment

BY: Yoganand Shrivastva

DMRC Recruitment दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव श्रेणियों में कुल 73 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत आर्किटेक्चर, सिविल/ट्रैक, सिग्नलिंग एवं टेलीकम्युनिकेशन और एनवायरनमेंट विभाग में नियुक्तियां की जाएंगी। इसकी खास बात यह है कि उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन प्रतिनियुक्ति के आधार पर आवेदन करने वालों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा, जबकि सेवानिवृत्ति के बाद संविदात्मक नियुक्ति (पीआरसीई) के लिए साक्षात्कार के साथ मेडिकल फिटनेस जांच भी होगी।

चार विभागों में भरे जाएंगे 73 पद

डीएमआरसी की इस भर्ती में सिविल/ट्रैक विभाग में सबसे अधिक पद निर्धारित किए गए हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है।

सिविल/ट्रैक विभाग में 54 पद

इस विभाग में सुपरवाइजर के 42 और इंजीनियर के 12 पदों सहित कुल 54 पदों पर भर्ती की जाएगी।

सिग्नलिंग एवं टेलीकम्युनिकेशन में 11 पद

इस विभाग में सुपरवाइजर के सात तथा इंजीनियर/सीनियर इंजीनियर के चार पद निर्धारित किए गए हैं।

एनवायरनमेंट और आर्किटेक्चर विभाग में भर्ती

एनवायरनमेंट विभाग में सुपरवाइजर के तीन और इंजीनियर/सीनियर इंजीनियर के दो पद हैं। वहीं, आर्किटेक्चर विभाग में सुपरवाइजर के दो तथा इंजीनियर/सीनियर इंजीनियर का एक पद शामिल है।

प्रतिनियुक्ति और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अवसर

DMRC Recruitment यह भर्ती प्रतिनियुक्ति और पोस्ट रिटायरमेंट कॉन्ट्रैक्चुअल इंगेजमेंट (पीआरसीई) के आधार पर की जा रही है। प्रतिनियुक्ति के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, पीआरसीई के तहत 55 से 62 वर्ष तक के अभ्यर्थी पात्र हो सकते हैं।

आवेदक का किसी सरकारी संगठन, रेलवे, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या मेट्रो कॉर्पोरेशन में कार्यरत अथवा सेवानिवृत्त होना जरूरी है। पद के अनुसार निर्धारित पे-लेवल पर आवश्यक अनुभव भी होना चाहिए।

सुपरवाइजर पद के लिए पे-लेवल 6 से 9 में कम से कम पांच वर्ष का अनुभव आवश्यक है। इंजीनियर पद के लिए पे-लेवल 9 या 10 में तीन वर्ष का अनुभव, जबकि सीनियर इंजीनियर पद के लिए पे-लेवल 11 में पांच वर्ष का अनुभव निर्धारित किया गया है।

दिल्ली और जयपुर में कितना मिलेगा वेतन?

DMRC Recruitment डीएमआरसी ने दिल्ली और जयपुर परियोजनाओं में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए अलग-अलग मासिक वेतन निर्धारित किया है।

सीनियर इंजीनियर को दिल्ली में 96,600 रुपये और जयपुर परियोजना में 1,06,300 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इंजीनियर पद के लिए दिल्ली में 75,200 रुपये और जयपुर में 82,700 रुपये मासिक वेतन निर्धारित है।

वहीं, सुपरवाइजर के विभिन्न स्तरों पर दिल्ली में 56,300 से 72,600 रुपये और जयपुर में 61,900 से 79,900 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

क्या है चयन प्रक्रिया?

प्रतिनियुक्ति के आधार पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार देना होगा। पीआरसीई के तहत आवेदन करने वालों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार के साथ मेडिकल फिटनेस जांच भी अनिवार्य होगी। भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच और निर्धारित पात्रता शर्तों का पालन करना जरूरी होगा।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थी डीएमआरसी के भर्ती नोटिफिकेशन से आवेदन फॉर्म का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों के साथ उसे स्पीड पोस्ट से निम्न पते पर भेजना होगा।

पता: एडिशनल जनरल मैनेजर/एचआर/पी, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, बाराखंबा रोड, नई दिल्ली।

अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म और उसके स्कैन किए गए दस्तावेज डीएमआरसी के ईमेल पते career@dmrc.org पर भी भेज सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में दी गई पात्रता, पदवार शर्तों और अंतिम तिथि की पुष्टि कर लेनी चाहिए।

Read this: Gold Silver Price 19 Oct 2026 : महानवमी पर सोना-चांदी महंगा, जानें आज के ताजा भाव

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…