,

US Army Secretary डैन ड्रिस्कॉल का इस्तीफा, ट्रंप को सौंपा त्यागपत्र; पीट हेगसेथ से तनाव के बीच लिया फैसला

us-army-secretary-dan-driscoll-resigns/

US Army Secretary: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना के सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट में तीन सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि ड्रिस्कॉल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उनके इस्तीफे की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब रक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मतभेद और तनाव को लेकर लगातार चर्चा रही है।

CNN के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि ड्रिस्कॉल और सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेगसेथ के बीच तनाव को देखते हुए उनका जाना पूरी तरह अप्रत्याशित नहीं था। वहीं, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एना केली ने ड्रिस्कॉल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता को सराहा।

US Army Secretary: पीट हेगसेथ के साथ तनाव के बीच सामने आया इस्तीफा

डैन ड्रिस्कॉल का इस्तीफा पीट हेगसेथ के साथ कथित मतभेदों के बीच सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों अधिकारियों के बीच संबंधों को लेकर लंबे समय से तनाव की स्थिति थी। ड्रिस्कॉल के जाने की खबर ईरान युद्ध के करीब छह महीने बाद सामने आई है।

CNN की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस साल की शुरुआत में हेगसेथ ने आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज और दो अन्य जनरलों को उनके पदों से हटा दिया था। ड्रिस्कॉल और जनरल रैंडी जॉर्ज ने साथ मिलकर काम किया था। ऐसे में सेना के शीर्ष स्तर पर हुए बदलावों के बीच ड्रिस्कॉल की भूमिका भी चर्चा में रही।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एना केली ने हालांकि ड्रिस्कॉल के योगदान को सकारात्मक तरीके से पेश किया। उन्होंने उनकी नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ड्रिस्कॉल ने राष्ट्रपति ट्रंप के अमेरिका को फिर से मजबूत बनाने के एजेंडे को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

US Army Secretary: सेना के आधुनिकीकरण और नई तकनीक पर था जोर

डैन ड्रिस्कॉल पूर्व आर्मी रेंजर रहे हैं और सैन्य क्षेत्र के अलावा वेंचर कैपिटल से भी जुड़े रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अमेरिकी सैनिकों के लिए बेहतर रहने की सुविधाओं, सैन्य उपकरणों के आधुनिकीकरण और युद्ध के दौरान कमर्शियल टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की वकालत की।

रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने यूक्रेनी सेना से मिली युद्ध संबंधी सीख को अमेरिकी सेना में लागू करने की दिशा में भी काम किया। उनकी नेतृत्व में निजी कंपनियों ने अमेरिकी सेना के ठिकानों पर डेटा सेंटर, जरूरी खनिजों की रिफाइनरी और डाइनिंग सुविधाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में 25 अरब डॉलर से अधिक के निवेश का वादा किया था।

US Army Secretary: 2025 में सीनेट ने मंजूर की थी नियुक्ति

डैन ड्रिस्कॉल को अमेरिकी सेना के सचिव के पद पर नियुक्त करने के ट्रंप के प्रस्ताव को अमेरिकी सीनेट ने 25 फरवरी 2025 को मंजूरी दी थी। नियुक्ति के पक्ष में 66 वोट पड़े, जबकि 28 सीनेटरों ने इसके खिलाफ मतदान किया था।

ड्रिस्कॉल की नियुक्ति के पीछे उनके सैन्य अनुभव के साथ-साथ निवेश और राजनीतिक क्षेत्र में उनके अनुभव को भी अहम माना गया था। उन्होंने येल लॉ स्कूल से पढ़ाई पूरी करने से पहले ऑपरेशन इराकी फ्रीडम के दौरान अमेरिकी सेना की 10वीं माउंटेन डिवीजन में कैवेलरी स्काउट प्लाटून लीडर के रूप में सेवा की थी।

सेना से जुड़ी सेवा के बाद उन्होंने वेंचर कैपिटल और प्राइवेट इक्विटी के क्षेत्र में काम किया। इसके अलावा वह जेडी वेंस के वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं। अब उनके इस्तीफे के बाद अमेरिकी सेना के नेतृत्व और ट्रंप प्रशासन में आगे होने वाले बदलावों पर नजर रहेगी।

read also: Jairam Ramesh का केंद्र सरकार पर हमला, GDP आंकड़ों को बताया ‘बेहद विकृत तस्वीर’; बेरोजगारी और महंगाई पर उठाए सवाल

भारत दौरे पर Belgium PM का ट्रंप पर तंज, बोले- टैरिफ नीति में आज फैसला, कल वापसी और फिर शनिवार को बदलाव

Belgium: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका की बदलती व्यापार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. BJP ऑफिस में

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. ओंकारेश्वर में

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के