,

Ankit Baliyan Murder Case: अंकित बालियान हत्याकांड पर ADG अमिताभ यश की दो टूक, विदेश में छिपा अपराधी भी नहीं बचेगा

Ankit Baliyan Murder Case

BY: Yoganand Shrivastva

Ankit Baliyan Murder Case अंकित बालियान हत्याकांड में उत्तर प्रदेश STF की कार्रवाई के बाद पुलिस ने गैंग्स को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने कहा कि अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेश में छिपे बदमाशों तक पहुंचने के लिए भी पुलिस कार्रवाई जारी रखेगी।

अंकित बालियान हत्याकांड में STF ने शामली में मुठभेड़ के दौरान दो कथित शूटरों मोहित और सुमित को मार गिराया। ADG के मुताबिक, दोनों की पहचान और हत्याकांड में उनकी भूमिका को लेकर STF के पास जानकारी थी।

रंगदारी और दबदबा बढ़ाने के लिए हत्या का आरोप

Ankit Baliyan Murder Case अमिताभ यश के अनुसार, अंकित बालियान से जुड़े गाने को लेकर विवाद सामने आया था। उन्होंने कहा कि अंकित ने गाने में केवल अभिनय किया था और वह उसके लेखक नहीं थे। पुलिस के मुताबिक, इसके बावजूद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया, जिससे बदमाशों के रंगदारी और दबदबा कायम करने के इरादे की बात सामने आती है।

ADG ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस और STF की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

गैंग्स को चेतावनी- जीरो टॉलरेंस नीति को न आजमाएं

Ankit Baliyan Murder Case अमिताभ यश ने आपराधिक गिरोहों को सीधे तौर पर चेतावनी दी कि वे सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को परखने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें कानून के दायरे में रहकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती रहेंगी।

Ankit Baliyan Murder Case ADG ने यह भी कहा कि कोई अपराधी देश से बाहर बैठा हो या कहीं छिपा हुआ हो, पुलिस उसे पकड़ने के लिए कार्रवाई करेगी। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले एक आरोपी के गोगी गैंग से जुड़े होने की बात भी उन्होंने कही।

अखिलेश यादव के बयान पर बोले ADG

STF की मुठभेड़ को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से उठाए गए सवालों पर अमिताभ यश ने कहा कि पुलिस राजनीतिक बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देती। उन्होंने STF की कार्रवाई को पेशेवर बताते हुए कहा कि टीम तथ्यों और सबूतों के आधार पर काम करती है।

उन्होंने दावा किया कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों कथित शूटरों का CCTV फुटेज से मिलान किया गया था। STF को ‘स्पेशल टॉर्चर फोर्स’ कहे जाने पर भी ADG ने आपत्ति जताई और कहा कि STF के ऑपरेशन कानून के दायरे में और पेशेवर तरीके से किए जाते हैं।

Read this: Novak Djokovic को बड़ा झटका, मारियानो नवोने ने पहले ही दौर में हराया, 20 साल बाद ग्रैंड स्लैम में हुआ ऐसा

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही