,

Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव, UAE ने जलक्षेत्र की ओर आ रहे ईरानी ड्रोन को किया निष्क्रिय

Middle East Tension

BY: Yoganand Shrivastva

Middle East Tension मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सैन्य टकराव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपने जलक्षेत्र की ओर बढ़ रहे एक ईरानी ड्रोन को निष्क्रिय करने का दावा किया है। UAE के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी।

UAE के जलक्षेत्र की तरफ बढ़ रहा था ड्रोन

Middle East Tension UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, निगरानी के दौरान एक ड्रोन के ईरान की दिशा से UAE के जलक्षेत्र की ओर आने का पता चला। इसके बाद UAE की वायु रक्षा प्रणाली ने कार्रवाई करते हुए ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया। घटना में किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है।

Middle East Tension ईरान की ओर से फिलहाल इस ड्रोन को लेकर कोई आधिकारिक जिम्मेदारी नहीं ली गई है। UAE ने उन रिपोर्टों को भी खारिज किया है, जिनमें दुबई के अल मेनहद एयर बेस पर ईरानी मिसाइल हमले का दावा किया गया था।

अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा सैन्य तनाव

Middle East Tension यह घटनाक्रम अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा शुरू हुए सैन्य तनाव के बीच सामने आया है। अमेरिकी सेना ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान के लारक द्वीप पर मौजूद रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया था। इसके बाद ईरान की ओर से जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने की खबर सामने आई।

बताया गया कि अमेरिकी सुरक्षा तंत्र ने इन मिसाइलों को रास्ते में ही रोक दिया। लगातार बढ़ते तनाव ने क्षेत्र में एक बार फिर बड़े सैन्य टकराव की आशंका बढ़ा दी है।

ईरानी राष्ट्रपति बोले- युद्ध नहीं चाहते, लेकिन जवाब देंगे

Middle East Tension ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि उनका देश युद्ध नहीं चाहता, लेकिन किसी भी सैन्य हमले का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने बातचीत के जरिए विवाद का समाधान निकालने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

पेजेशकियन विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान रवाना हुए हैं। सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई देशों के प्रमुख शामिल हो रहे हैं। इस दौरान ईरान और अन्य देशों के नेताओं के बीच क्षेत्रीय तनाव को लेकर बातचीत भी अहम मानी जा रही है।

Read this: INS Nipun Commissioned : समुद्र की गहराइयों में भारत की ताकत बढ़ी, नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी INS निपुण

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही