,

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Machalpur News

संवाददाता: प्रदीप बंसल

Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी के चलते कामकाज प्रभावित हो रहा है। लंबे समय से नायब तहसीलदार का पद रिक्त होने के कारण कार्यालय की जिम्मेदारी जीरापुर तहसीलदार सुनील वर्मा संभाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रभारी तहसीलदार सप्ताह में मंगलवार को माचलपुर पहुंचकर कार्यालयीन कार्यों को देखते हैं। बाकी दिनों में कार्यालय की व्यवस्था कर्मचारियों के भरोसे चलती थी, लेकिन अब स्थिति और खराब हो गई है।

कर्मचारियों की कमी से बढ़ी अव्यवस्था

Machalpur News उप तहसील में कार्यरत लिपिक सुनील वर्मा और उमेश शर्मा को भी जीरापुर कार्यालय में बुला लिया गया है। इसके बाद माचलपुर उप तहसील में नियमित रूप से अधिकारी-कर्मचारी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति बन गई है। कार्यालय में आने वाले ग्रामीणों को अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों का इंतजार करना पड़ रहा है।

कई दिनों से कार्यालय के चक्कर लगा रहे ग्रामीण

Machalpur News सोमवार को अपने काम से उप तहसील पहुंचे मुकेश राठौर, राजेंद्र सिंह पंवार और गंगाराम मालवीय ने बताया कि वे कई दिनों से कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन संबंधित कर्मचारी नहीं मिल पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दूर-दराज से आने के बाद भी काम नहीं होने से उनका समय और आने-जाने का खर्च दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

एसडीएम ने कर्मचारी भेजने का दिया आश्वासन

Machalpur News मामले की जानकारी खिलचीपुर एसडीएम ज्योति राजोरे को दी गई। उन्होंने बताया कि जीरापुर तहसीलदार दो दिन माचलपुर में बैठकर काम देखते हैं और जीरापुर से भी माचलपुर के कार्यों की निगरानी करते हैं। एसडीएम ने यह भी स्वीकार किया कि फिलहाल माचलपुर उप तहसील में किसी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं है। उन्होंने व्यवस्था सुधारने के लिए कर्मचारी भेजने का आश्वासन दिया है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि माचलपुर उप तहसील में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नामांतरण, सीमांकन, प्रमाण-पत्र और अन्य राजस्व कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यहां नियमित अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती जरूरी है। लोगों ने प्रशासन से नायब तहसीलदार सहित आवश्यक कर्मचारियों की जल्द नियुक्ति कर स्थायी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

Read this: INS Nipun Commissioned : समुद्र की गहराइयों में भारत की ताकत बढ़ी, नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी INS निपुण

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा

रामायण के लक्ष्मण Sunil Lahri ने मुंहबोली बहन से बंधवाई राखी, वीडियो पर तारीफ के साथ उठे सवाल

Sunil Lahri: टीवी के चर्चित धार्मिक धारावाहिक 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार

अमेरिकी हिरासत से Nicolas Maduro की पहली तस्वीरें आईं सामने, ट्रैकसूट में दिखे पूर्व वेनेजुएला राष्ट्रपति

Nicolas Maduro: वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की अमेरिकी हिरासत के