,

Indore News: 20 साल बाद भी नहीं मिला प्लॉट, न्याय की मांग लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पीड़ित

Indore News

Indore News इंदौर में प्लॉट आवंटन के नाम पर दो दशक से इंतजार कर रहे लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है। पंचवटी कॉलोनी के दर्जनों पीड़ित सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कॉलोनी सेल के अधिकारियों से मिलकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। पीड़ितों का आरोप है कि वर्षों पहले राशि जमा कराने के बावजूद उन्हें आज तक न तो प्लॉट का कब्जा मिला और न ही रजिस्ट्री की गई।

राशि जमा, लेकिन नहीं मिला अधिकार

Indore News पीड़ितों के अनुसार, उन्होंने करीब 20 साल पहले प्लॉट खरीदने के लिए निर्धारित राशि जमा कराई थी। इसके बावजूद आज तक उन्हें प्लॉट नहीं दिया गया। उनका कहना है कि लंबे इंतजार के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुरानी रकम लौटाने के प्रस्ताव का विरोध

Indore News पीड़ितों का आरोप है कि कॉलोनाइजर अब प्लॉट देने के बजाय वर्षों पहले जमा कराई गई मूल राशि लौटाने की बात कर रहा है। लोगों का कहना है कि 20 साल पहले की रकम आज के बाजार मूल्य के मुकाबले बेहद कम है, इसलिए केवल राशि लौटाना उनके साथ न्याय नहीं होगा।

प्रशासन से उचित समाधान की मांग

Indore News कलेक्टर कार्यालय पहुंचे लोगों ने प्रशासन से मांग की कि उन्हें या तो उनके प्लॉट का कब्जा दिलाया जाए या फिर वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाए। कॉलोनी सेल के अधिकारियों ने पीड़ितों की शिकायत सुनकर मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Read this: Pakistan के पंजाब में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को गिराने का आरोप, मदरसे में जमीन मिलाने की थी तैयारी

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…