,

Kolkata Airport Bomb Threat: कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी से मचा हड़कंप, फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश

Kolkata Airport Bomb Threat

BY: Yoganand Shrivastva

Kolkata Airport Bomb Threat कोलकाता एयरपोर्ट पर फुकेत से पहुंची एक उड़ान में बम होने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। विमान के टॉयलेट के शीशे पर अंग्रेजी में “Bomb inside aircraft” लिखा मिला। लैंडिंग के बाद केबिन क्रू की नजर इस संदेश पर पड़ी, जिसके बाद पायलट और हवाई अड्डे के सुरक्षा अधिकारियों को सूचना दी गई। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

टॉयलेट के शीशे पर मिला बम होने का संदेश

Kolkata Airport Bomb Threat जानकारी के मुताबिक, फुकेत से कोलकाता पहुंची उड़ान के उतरने के बाद केबिन क्रू के सदस्य टॉयलेट की सफाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें शीशे पर विमान में बम होने का संदेश लिखा दिखाई दिया। इसकी सूचना तत्काल पायलट और एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों को दी गई। संदेश सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय कर दी गई।

विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर शुरू हुई जांच

Kolkata Airport Bomb Threat धमकी की सूचना मिलने के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), बम निरोधक दस्ते और एयरपोर्ट पुलिस ने विमान की तलाशी शुरू की। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान के भीतर संभावित खतरे की जांच की।

तलाशी में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

Kolkata Airport Bomb Threat लंबी तलाशी के बावजूद विमान के अंदर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। शुरुआती आशंका जताई गई कि किसी ने दहशत फैलाने के इरादे से यह संदेश लिखा हो सकता है। संदेश किसने लिखा, इसका पता लगाने के लिए पुलिस यात्रियों की सूची और हवाई अड्डे के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। मामले में आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

Read this: Lumpy Skin Disease Cow Milk : लंपी बीमारी से पीड़ित गाय का दूध पीना चाहिए या नहीं? जानें क्या हैं जरूरी सावधानियां