30 साल बाद कांवड़ यात्रा पर निकले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, बाबा बैद्यनाथ धाम में करेंगे जलाभिषेक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, सावन महीने में देशभर में कांवड़ यात्रा की धूम है, और इस बार भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी भी एक बार फिर इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। खास बात यह है कि वह 30 वर्षों के अंतराल के बाद दोबारा कांवड़ लेकर निकल रहे हैं।

कहां से कहां तक करेंगे यात्रा?

मनोज तिवारी ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी दी है कि वह बिहार के सुल्तानगंज से झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक की 110 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा करेंगे। यह यात्रा वे नंगे पांव पूरी करेंगे।

यात्रा का कार्यक्रम

मनोज तिवारी ने बताया कि वह 31 जुलाई को दोपहर 2 बजे सुल्तानगंज से जल उठाकर रवाना होंगे और 2 या 3 अगस्त को देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद वे 3 अगस्त की शाम तक दिल्ली लौटने की योजना में हैं।

क्या बोले मनोज तिवारी?

सांसद ने अपने पोस्ट में लिखा:

“जय भोले की… आज 31 जुलाई को 30 साल बाद एक बार फिर कांवड़ उठाकर बाबा वैद्यनाथ धाम जा रहा हूं। सुल्तानगंज से 110 किलोमीटर नंगे पांव चलकर 2 या 3 अगस्त को जल चढ़ाऊंगा। बाबा भोलेनाथ बिहार, दिल्ली, और सभी सनातन प्रेमियों का कल्याण करें। बोल बम।”

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन