,

देवघर बस दुर्घटना: मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पहुंचे मौके पर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Deoghar bus accident: Minister Dr. Irfan Ansari reached the spot

संवाददाता: इम्तियाज अंसारी

देवघर जिले के मोहनपुर में कांवरियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें अब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत और 23 लोग घायल होने की पुष्टि हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी तुरंत सक्रिय हुए और खुद घटनास्थल व अस्पताल जाकर हालात का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर त्वरित राहत

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर डॉ. अंसारी ने ऐलान किया कि

  • मृतकों के परिजनों को ₹1-1 लाख मुआवज़ा,
  • और घायलों को ₹20-20 हजार की सहायता राशि दी जाएगी।

साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंभीर रूप से घायलों को तुरंत हायर सेंटर रेफर किया जाए ताकि बेहतर इलाज मिल सके।

अस्पताल में घायलों से मुलाकात

डॉ. अंसारी देवघर सदर अस्पताल और एम्स देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती श्रद्धालुओं का हालचाल जाना।

  • उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  • कहा कि इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

भावुक हुए मंत्री डॉ. अंसारी

घटना से व्यथित डॉ. अंसारी ने कहा:

“मैं मंत्री ही नहीं, बल्कि एक डॉक्टर भी हूं। यह दुर्घटना मुझे बेहद दुखी कर गई है। लेकिन मैं श्रद्धालुओं और उनके परिवारों को भरोसा दिलाता हूं कि सरकार हर संभव मदद करेगी। इस कठिन घड़ी में हम पूरी तरह उनके साथ खड़े हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वे लगातार प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से संपर्क में रहे और जरूरी निर्देश देते रहे।

कांग्रेस नेतृत्व भी रहा सक्रिय

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री के. राजू भी लगातार इस मामले में संपर्क में रहे और उन्होंने डॉ. अंसारी को पीड़ितों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए।

जनता से अपील

डॉ. अंसारी ने जनता से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों से धैर्य रखने की अपील की।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 29 जुलाई 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से

UP IPS Transfer : यूपी में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

रिपोर्ट- राशिद UP IPS Transfer : लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था

Kangana Ranaut ने Gen Z को लेकर कही विवादित बात, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Kangana Ranaut : भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत

Main Wapas Aaunga की OTT रिलीज कन्फर्म, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

Main Wapas Aaunga: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिलजीत दोसांझ

Karur भगदड़ केस में तमिलनाडु सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया नौकरी वाला आदेश

Karur: तमिलनाडु सरकार को करूर भगदड़ मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा

CJP आंदोलन से प्रभावित हुए अल्ताफ हुसैन? पाकिस्तान की Gen-Z को दिया बड़ा संदेश

CJP: पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM)

Anti Paper Leak Bill पर खत्म हुआ सत्ता-विपक्ष का गतिरोध, आज लोकसभा में होगी अहम चर्चा

Anti Paper Leak Bill: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और पेपर

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए