,

धनबाद में चोरी के सामान के साथ दो शातिर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Two criminals arrested with stolen goods in Dhanbad, sent to jail

धनबाद, कन्हैया कुमार।
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र और भुली ओपी क्षेत्र में बीते दिनों लगातार हो रही गृहभेदन (घर में सेंधमारी) की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। इन मामलों में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से चोरी के बैट्री, जेवरात और औजार बरामद किए गए हैं।

धनबाद सीटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में बरवाअड्डा और भुली क्षेत्र में पांच से अधिक घरों में चोरी की वारदातें हुई थीं। जांच के बाद पुलिस को पुख्ता सुराग मिले और बीती रात एक विशेष छापेमारी अभियान में मुमताज अंसारी और मुस्ताक अंसारी को गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपी गिरिडीह जिला के अहिल्यापुर थाना अंतर्गत मनकडीहा गांव के रहने वाले हैं। कुछ दिनों से ये दोनों बरवाअड्डा के मयुरनचना इलाके में अपने रिश्तेदार के घर में रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

एसपी ने बताया कि यह एक संगठित गैंग है जिसमें कुल छह से अधिक सदस्य शामिल हैं। मुमताज और मुस्ताक इस गैंग के मुख्य सरगना हैं। शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान जारी है।

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…