जामताड़ा: जनगणना 2026 में सरना धर्म कोड की मांग तेज़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jamtara: Demand for Sarna religion code in Census 2026 intensifies

रिपोर्ट- रतन कुमार

जामताड़ा में निकली ‘राष्ट्रीय सरना धर्म न्याय यात्रा’

जामताड़ा: सरना धर्म कोड की मान्यता को लेकर आदिवासी समुदाय की आवाज़ एक बार फिर बुलंद हुई है। इसी कड़ी में जामताड़ा जिले में रविवार को ‘राष्ट्रीय सरना धर्म न्याय यात्रा’ निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए।

कोर्ट रोड से नगर भवन तक निकली यात्रा

यह यात्रा जामताड़ा के कोर्ट रोड से आरंभ होकर नगर भवन दुलाडडीह तक पहुंची, जहां पर प्रमंडलीय यूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस यात्रा और सम्मेलन में देशभर से आए सरना अनुयायियों ने हिस्सा लिया।

प्रमुख हस्तियों ने की संबोधित

सम्मेलन के मुख्य अतिथि विश्व सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा थे, वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय पहान समेत कई अन्य नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि जनगणना 2026 में सरना धर्म कोड को मान्यता मिलनी चाहिए, ताकि आदिवासी समाज की धार्मिक पहचान संरक्षित रह सके।

वोट बहिष्कार की चेतावनी

वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार द्वारा सरना धर्म कोड की मांग को अनदेखा किया गया, तो आदिवासी समाज एकजुट होकर वोट का बहिष्कार करेगा। यह निर्णय उन्होंने ‘अपने अस्तित्व और पहचान’ की रक्षा के लिए जरूरी बताया।

क्या है सरना धर्म कोड की मांग?

सरना धर्म कोड की मांग लंबे समय से उठ रही है। आदिवासी समुदाय का कहना है कि उनका धर्म न तो हिंदू है, न मुस्लिम और न ही ईसाई, बल्कि एक अलग पहचान रखता है जिसे संविधान में मान्यता मिलनी चाहिए।

यात्रा का संदेश

‘राष्ट्रीय सरना धर्म न्याय यात्रा’ का उद्देश्य न सिर्फ सरकार तक अपनी बात पहुंचाना है, बल्कि युवा पीढ़ी को भी अपने मूल धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक करना है।

Dhanbad नगर निकाय चुनाव: ₹1.99 लाख से अधिक नकद पर रहेगी प्रशासन की नजर, 23 फरवरी को मतदान

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और

Sheikhpura: बजट 2026 ऐतिहासिक और जनउपयोगी, विकास को मिलेगी नई गति – मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura : बिहार सरकार के सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं

Jamtara: नीलदहा में श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara: जामताड़ा जिले के नीलदहा गांव में रविवार से

Mahidpur: गुरु रविदास जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक चल समारोह और कलश यात्रा से महका नगर

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज

Faridabad : सूरजकुंड मेला हादसा: झूला कंपनी के मालिक समेत दो गिरफ्तार, जांच के लिए SIT का गठन

Faridabad : सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में 7 फरवरी को हुए दर्दनाक

Nawada: सुभाष हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने तीन हत्यारोपियों समेत पांच को दबोचा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर

Saharsa : चार दोस्तों ने एक साथ खाया कीटनाशक, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

रिपोर्ट: रतना मिश्रा Saharsa : जिले के कनरिया थाना क्षेत्र स्थित फरेवा

Ayushman Bharat Scheme: चक हिंगुई गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप

Ayushman Bharat Scheme: ग्राम प्रधान मेराज बानो की पहल, योगी–मोदी सरकार की

Union Budget India: केंद्रीय बजट पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पत्रकार वार्ता

Union Budget India: मीरजापुर जिला पंचायत के सभागार में केंद्रीय बजट को

Dhanbad: लोन रिकवरी एजेंट का अपहरण, 15 लाख की फिरौती से मचा हड़कंप

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : कोयलांचल के बाबूडीह खटाल इलाके में उस

Road Accident Lakhimpur: घने कोहरे में दर्दनाक हादसा, लखीमपुर में CNG ऑटो पुल से गिरा

Road Accident Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बीती

Dipka Mines: ट्रेलर में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल

Report: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain Deepka Mines: दीपका थाना क्षेत्र