गंगा में बढ़ा का खतरा गहराया: प्रशासन अलर्ट मोड पर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Danger in Ganga deepens: Administration on alert mode

रिपोर्ट- अरबिंद ठाकुर

साहेबगंज (झारखंड) – राज्य का एकमात्र जिला जहां से गंगा नदी बहती है, वह इन दिनों संभावित बाढ़ संकट का सामना कर रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। इससे जिले के दियारा एवं तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हालात को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने कमान संभाल ली है।

डीसी और एसी ने किया दियारा क्षेत्रों का दौरा

जिलाधिकारी हेमंत सती और अपर समाहर्ता गौतम भगत ने सदर प्रखंड के दियारा इलाके का दौरा किया और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गंगा किनारे स्थित गांवों में कटाव की स्थिति, संभावित बाढ़ क्षेत्र, राहत-बचाव सामग्री, नाव-बोट और जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता की समीक्षा की।

  • डीसी ने अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति समय रहते सुनिश्चित की जाए।
  • स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम, दवाइयां और एंबुलेंस की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

ग्रामीणों से की अपील, सतर्क रहने का निर्देश

अपर समाहर्ता गौतम भगत ने रामपुर, छोटा रामपुर और दुर्गा स्थान टोला का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें बाढ़ के समय सतर्क रहने की अपील की।

“गंगा किनारे न जाएं, कटाव नजदीक आने पर अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाएं,” – गौतम भगत, अपर समाहर्ता

ग्रामीणों ने प्रशासन से मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मांग की, जिस पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

जिप उपाध्यक्ष ने नाव से किया दौरा, मदद का दिया भरोसा

जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने भी नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

  • उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जरूरतमंदों को अनाज, खाद्यान्न और आवश्यक सामग्री मुहैया कराई जाएगी।

प्रशासन पूरी तरह तैयार: राहत शिविर से लेकर पशु चारा तक की योजना

जिला प्रशासन संभावित बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी में जुटा है। उपायुक्त ने बताया कि:

  • राहत शिविर की स्थापना की जा रही है
  • पशुओं के लिए चारा और सूखे स्थल की व्यवस्था की जा रही है
  • मेडिकल सुविधाएं और जीवन रक्षक उपकरण भी तैयार रखे गए हैं

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार