,

Met Gala 2025: शाहरुख की शाही मौजूदगी और ईशा अंबानी का रॉयल लुक, इन भारतीय सेलेब्स ने बटोरी सुर्खियाँ

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: फैशन जगत का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन Met Gala 2025 न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में धूमधाम से शुरू हो गया है। हर साल मई के पहले सोमवार को आयोजित होने वाला यह इवेंट इस बार भारतीय सितारों के लिए खास रहा। जहां शाहरुख खान ने अपने डेब्यू से सभी का ध्यान खींचा, वहीं ईशा अंबानी, प्रियंका चोपड़ा, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ जैसे कई सेलेब्रिटीज ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई।

शाहरुख खान का डेब्यू रहा बेहद शाही

Met Gala में पहली बार शामिल हुए शाहरुख खान ने ब्लू कार्पेट पर कदम रखते ही फैशन प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिज़ाइन किया गया ऑल ब्लैक सूट पहना, जिसमें सुनहरी और हीरे जड़े एक्सेसरीज़ ने चार चांद लगा दिए। उनके गले में ‘SRK’ और ‘K’ इनीशियल वाला नेकलेस, स्टाइलिश रिंग्स, घड़ी और एक गोल्डन डिटेल वाली छड़ी भी थी। उनके साथ खुद सब्यसाची भी सफेद परिधान में नज़र आए।

प्रियंका चोपड़ा का एलिगेंट पोल्का डॉट लुक

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी छाप छोड़ चुकी प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक जोनास के साथ इस साल मेट गाला में पांचवीं बार शिरकत की। प्रियंका ने इस बार बालमैन के डिजाइनर ओलिवियर रूस्टिंग द्वारा तैयार किया गया पोल्का डॉट को-ऑर्ड सेट पहना, जिसे उन्होंने एक भव्य पेंडेंट से पूरा किया। उनके क्लासी और एलीगेंट लुक ने एक बार फिर प्रशंसकों को प्रभावित किया।

कियारा आडवाणी ने बेबी बंप के साथ किया डेब्यू

कियारा आडवाणी ने मेट गाला 2025 में पहली बार भाग लिया और अपने प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ सबका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने भारतीय फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता की ड्रेस पहनी, जो उनके “ब्रेवहार्ट” लुक को दर्शा रही थी। उनका आत्मविश्वास और स्टाइलिश प्रेग्नेंसी लुक काफी सराहा गया।

ईशा अंबानी का रॉयल अपीयरेंस

ईशा अंबानी ने इस बार पांचवीं बार Met Gala में हिस्सा लिया और इस बार भी उनका लुक काफी चर्चा में रहा। उन्होंने डिज़ाइनर अनामिका खन्ना द्वारा तैयार की गई ब्लैक, व्हाइट और गोल्डन थीम वाली ड्रेस पहनी, जिसमें 20,000 घंटे की बारीक कढ़ाई का काम किया गया था। ईशा इस आउटफिट में किसी रॉयल प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को बड़े डायमंड ज्वेलरी से कंप्लीट किया, जो उनके लुक को और भी रॉयल बना रहा था।

6 मई को बाजार में इन 15 शेयरों पर रहेगी नजर: Indian Hotels, CCL Products, Glenmark समेत कई कंपनियों के आएंगे नतीजे…यह भी पढ़े

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय