,

भारत ने सलाल डैम के सभी गेट किए बंद, चिनाब नदी का बहाव हुआ ठप

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में स्थित सलाल डैम के सभी गेट भारत सरकार ने पूरी तरह से बंद कर दिए हैं। यह डैम चिनाब नदी पर बना है और इसके बंद होने से नदी के जलस्तर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि नदी लगभग सूख चुकी है।

लगातार बढ़ रहा भारत का सख्त रुख

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों की कड़ी में यह एक और बड़ा फैसला माना जा रहा है। इससे पहले सिंधु नदी का जल प्रवाह रोका गया था और अब चिनाब नदी के पानी पर भी नियंत्रण कसा गया है।

चिनाब नदी पर दो प्रमुख बांध – बगलिहार और सलाल – दोनों हुए बंद

भारत ने पहले ही चिनाब नदी पर बने बगलिहार डैम का जल प्रवाह रोक दिया था। अब सलाल डैम के सभी गेट भी बंद कर दिए गए हैं। इसके चलते रियासी क्षेत्र में चिनाब नदी का जलस्तर अभूतपूर्व रूप से गिर गया है और कई स्थानों पर नदी की धारा लगभग सूख चुकी है।

अब झेलम नदी की ओर बढ़ रहा भारत

सूत्रों के अनुसार, भारत सरकार की योजना अब झेलम नदी पर बने किशनगंगा बांध को लेकर भी कुछ अहम कदम उठाने की है। इस दिशा में तैयारी तेज़ी से चल रही है।

सिंधु जल संधि भी खत्म

पहलगाम हमले के बाद भारत ने न केवल सिंधु का पानी रोका, बल्कि ऐतिहासिक सिंधु जल संधि को भी रद्द कर दिया। यह संधि 1960 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के बीच विश्व बैंक की मध्यस्थता से संपन्न हुई थी। इसे भारत और पाकिस्तान जैसे दुश्मन देशों के बीच सहयोग का एक उदाहरण माना जाता था।

आज का राशिफल 05 मई 2025: सभी राशियों के लिए ज्योतिषीय भविष्यवाणी..यह भी पढ़े

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…