दिल्ली में तूफान और बारिश से हवाई यातायात प्रभावित, फ्लाइट लेट होने पर यात्री ने एयर इंडिया पर निकाली भड़ास – जानें एयरलाइन ने क्या जवाब दिया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand shrivastva

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह से बिगड़ा हुआ था। तेज बारिश और आंधी-तूफान के कारण जहां शहरवासियों को सड़क मार्ग पर मुश्किलों का सामना करना पड़ा, वहीं हवाई यात्रियों के लिए भी दिन की शुरुआत परेशानी भरी रही। दिल्ली एयरपोर्ट पर मौसम की मार का सीधा असर उड़ानों पर पड़ा, जिससे यात्रियों को घंटों इंतज़ार करना पड़ा।

140 से अधिक फ्लाइट्स प्रभावित

सुबह के समय खराब मौसम के चलते करीब 140 फ्लाइट्स पर असर पड़ा। जानकारी के अनुसार, 40 उड़ानें पूरी तरह रद्द कर दी गईं, जबकि लगभग 100 उड़ानों को तय समय से काफी देरी से रवाना किया गया। इसके अलावा कुछ फ्लाइट्स को वैकल्पिक एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट भी किया गया — जिनमें दो फ्लाइट्स जयपुर और एक फ्लाइट अहमदाबाद भेजी गई।

यात्री ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

खराब मौसम के कारण उड़ानों में हुई देरी से परेशान यात्रियों ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर उतारा। एक यात्री, ईशान राणा नामक यूजर ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एयर इंडिया को टैग करते हुए लिखा,

“एयर इंडिया की लगभग हर फ्लाइट एक-दो घंटे लेट होती है। न समय की कद्र है, न जवाबदेही। टिकट की रिफंड पॉलिसी भी साफ नहीं है। सबसे शर्मनाक बात ये है कि हम खुद की तुलना पाकिस्तान से करते हैं, चीन से नहीं जो हमसे 100 साल आगे है।”

एयर इंडिया का प्रतिक्रिया

यूजर की शिकायत का जवाब देते हुए एयर इंडिया ने कहा,

“प्रिय राणा जी, दिल्ली में प्रतिकूल मौसम के चलते उड़ानों में देरी हो रही है। यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। आपके धैर्य और सहयोग के लिए हम आपके आभारी हैं।”

इस जवाब के बाद राणा ने दोबारा प्रतिक्रिया दी और लिखा,

“आज की देरी मौसम की वजह से है, जो मैं समझ सकता हूं। लेकिन 29 अप्रैल को फ्लाइट AI2866 भी बिना किसी मौसम संबंधी दिक्कत के 30 मिनट देरी से चली थी। कभी-कभार की देरी समझ आती है, लेकिन लगातार देरी अस्वीकार्य है।”

दिल्ली एयरपोर्ट की स्थिति पर आधिकारिक बयान

दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी सोशल मीडिया पर सुबह 8:20 बजे एक पोस्ट साझा किया, जिसमें कहा गया:

“भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, खराब मौसम के चलते कुछ उड़ानों पर असर पड़ा है। हालांकि एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशंस सामान्य रूप से जारी हैं। हमारी ज़मीनी टीमें एयरलाइनों और अन्य संबंधित संस्थानों के साथ मिलकर यात्रियों को बेहतर अनुभव देने का प्रयास कर रही हैं। यात्रियों से आग्रह है कि वे ताजा अपडेट के लिए संबंधित एयरलाइनों से संपर्क बनाए रखें।”

भोपाल में लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन..यह भी पढ़े

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के