,

Godda Road Accident: गोड्डा में कोयला लदे हाईवा ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Godda Road Accident

Godda Road Accident झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। महादेवबथान चौक से पहले करीब शाम 6 बजे यह हादसा उस समय हुआ, जब व्यक्ति सब्जी खरीदकर स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान हुर्रासी स्थित अडानी परियोजना की ओर कोयला लेकर जा रहे एक हाईवा ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद सड़क पर लगा लंबा जाम

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिसके कारण मोहनपुर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित रहा।

प्रशासन के प्रयास से पांच घंटे बाद खुला जाम

सूचना मिलने पर अंचल अधिकारी डॉ. खगेन महतो, थाना प्रभारी अभिनव आनंद, पुलिस पदाधिकारी, मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। करीब पांच घंटे बाद सड़क जाम हटाया जा सका।

हाईवा जब्त, मुआवजे को लेकर होगी बातचीत

पुलिस ने हादसे में शामिल हाईवा को जब्त कर लिया है। प्रशासन ने सरकारी प्रावधानों के तहत नियमानुसार मुआवजा दिलाने की बात कही है। वहीं, रविवार को मुआवजे के संबंध में हाईवा मालिक से बातचीत करने की बात भी कही गई है।

Read this: MP Foundation Day 2026 : चार अलग-अलग अंचलों को जोड़कर बना था MP, जानिए 1 नवंबर 1956 को कैसे हुआ नए राज्य का जन्म

Barwani Ganja : 41 लाख की गांजे की खेती पकड़ी, खेत से मिले 1716 पौधे; आरोपी फरार

रिपोर्ट- दिलावर खान Barwani Ganja : बड़वानी, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में…

Barwani Ganja : 41 लाख की गांजे की खेती पकड़ी, खेत से मिले 1716 पौधे; आरोपी फरार

रिपोर्ट- दिलावर खान Barwani Ganja : बड़वानी, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में…

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…