‘जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई’ UP विधानसभा उपचुनाव में उतरे CM योगी आदित्यनाथ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM YOGI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार से प्रचार करने उतरे। पहले दिन उन्होंने मीरापुर में एनडीए (रालोद) तथा कुंदरकी -गाजियाबाद में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली की। रैलियों में समाजवादी पार्टी व कांग्रेस सीएम योगी के निशाने पर रही। सीएम ने तंज कसा- जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। सीएम ने इशारों में कहा कि लोकसभा चुनाव में खटाखट-खटाखट (कांग्रेस) की सहयोगी रही समाजवादी पार्टी को फटाफट-फटाफट सफाचट करना है। सीएम ने आमजन से अपील की कि हमारे प्रत्याशी को वोट दें, विकास व सुरक्षा का दायित्व हमारे ऊपर छोड़ दें।

सोशल मीडिया हैंडल पर दिखते हैं सपा के वास्तविक संस्कार
सीएम योगी ने कहा कि 2012-17 के बीच नारा चलता था, जिस गाड़ी पर सपा का झंडा-समझो बैठा है कोई गुंडा। सीएम ने तंज कसा कि आज जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। अयोध्या, कन्नौज में सबने इनके कारनामे को देखा है। यह सपा का नए ब्रांड है। इन्हें लोकलाज की चिंता नहीं है। अगर इन्हें लातों से ठीक नहीं करेंगे तो यह ठीक कैसे होंगे। मान्यता रही है कि गांव की बहन-बेटी सबकी बहन-बेटी। हम सब इसे मानने वाले लोग हैं, लेकिन सपा ने इस तानेबाने को छिन्न-भिन्न किया है। सपा मीडिया सेल के सोशल मीडिया हैंडल पर इनके वास्तविक संस्कार दिखते हैं, जहां यह घटिया स्तर की बातें करते हैं।

सुख-शांति से मनते हैं पर्व-त्योहार तो सपा को होती है पीड़ा
सीएम योगी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने जनआस्था के कारण चुनाव की तिथि 13 से बढ़ाकर 20 नवंबर कर दी है। सपा को हर अच्छे कार्य से परेशानी होती है, क्योंकि समाज में अच्छे लोग और कार्य होगा तो कूड़ा-कचरा छंट जाएगा। उन्हें पीड़ा होती है कि कैसे लोग पर्व-त्योहार सुख-शांति से मना लेते हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रायः चांद दिखाई नहीं देता तो ईद की तिथि बदल दी जाती और सरकार उसी अनुसार छुट्टी घोषित करती है, तब विरोध नहीं होता है। जब हिंदू आस्था के प्रतीक पर्व के महत्व को देखते हुए संवैधानिक संस्था ने तिथि में परिवर्तन किया तो सपा को तकलीफ हुई।

सपा-कांग्रेस में हो रहा तलाक
सीएम योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस में तलाक हो रहा है। लोकसभा चुनाव में इन लोगों ने कहा था खटाखट-खटाखट, लेकिन इसका लाभ नहीं मिला। अब दोनों में खटपट शुरू हो गई है। कांग्रेस व सपा ने लोकसभा चुनाव में संविधान, आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर गुमराह किया था। अब समाजवादी पार्टी को सफाचट करने का अवसर है। हरियाणा में कांग्रेस ने सपा से कहा कि औकात में रहो। यूपी से बाहर निकले तो ठीक कर देंगे। महाराष्ट्र में भी यही कहा कि अपनी सीमा में रहो, जो बचा-खुचा है यह सब भी गायब हो जाएगा। यूपी में सपा ने कांग्रेस को ठनठन गोपाल कर दिया है। दोनों में ठन गई है, क्योंकि धोखा देना सपा की प्रवृत्ति है।

मुजफ्फरनगर भी जल्द ही पाएगा रैपिड रेल का लाभ
सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार के कारण पश्चिमी यूपी को पलायन का दंश झेलना पड़ता था। सत्ता के लिए सपा समाज को बांट रही थी। उन्होंने कहा कि यूपी में साढ़े सात साल में एनडीए सरकार है। बहन-बेटी की इज्जत से खिलवाड़, अन्नदाता किसान के बैल-भैंस व मोटर को चुराने और दंगे की कीमत कैसे चुकानी पड़ेगी। यह सभी को पता है। अब पश्चिम यूपी में दंगा व कैराना में पलायन नहीं हो रहा। अब मेरठ से दिल्ली तक रैपिड रेल चल रही है। मुजफ्फरनगर भी जल्द ही इस सुविधा का लाभ प्राप्त करता दिखेगा।

जितना 22 वर्ष में नहीं हुआ, हमने उससे कई गुना अधिक सात वर्ष में ही किया गन्ना मूल्य का भुगतान
सीएम योगी ने कहा कि 1995 से 2017 (22 वर्ष) में किसानों को जितना गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ। सात वर्ष में उससे कई गुना (दो लाख 53 हजार करोड़ रुपये) गन्ना मूल्य भुगतान कराया गया। मार्च 2023 के बाद से निजी ट्यूबवेल वाले किसान को पैसे का भुगतान नहीं करना है। यह भुगतान सरकार कर रही है। सरकार ने चीनी मिल के पुनरोद्धार का भी काम कराया।

अब पश्चिमी यूपी का नौजवान बिना भेदभाव पाता है सरकारी नौकरी
सीएम ने कहा कि इस महीने के अंत तक 60, 200 पुलिस भर्ती के परिणाम आने वाले हैं। पहले शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर आदि जनपदों के नौजवान उपेक्षित होते थे, अब वे बिना भेदभाव सरकारी नौकरियों में भर्ती होते हैं। जब युवा पास होंगे तो सपाइयों के चेहरे फीके पड़ जाएंगे। पहले भर्ती में सैफई की सूची होती थी, अब मेरिट के आधार पर सूची निकलती है। नौकरियों में 20 फीसदी बेटियां होंगी, जब सपाई छेड़छाड़ करेंगे तो बेटियां घूसा, जूता-लात मारेंगी। यूपी सरकार एशियन, कॉमनवेल्थ, ओलंपिक व विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वालों को पैसा व नौकरी देती है। मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल विश्वविद्यालय बन रहा है। यूपी के खिलाड़ियों को अब यूरोप नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि वहां की सुविधा मेरठ व मुजफ्फरनगर में ही मिलेगी।

फलीस्तीन व पाकिस्तान के नाम पर आंसू बहाने वाले लोग जम्मू-कश्मीर पर चुप क्यों बैठे हैं
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ बन रहा है तो इंडी गठबंधन देश को विभाजन की तरफ ले जा रहा है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रस्ताव को देखा है कि फिर से 370 बहाल करेंगे। आखिर इस प्रस्ताव पर कांग्रेस व सपा का मुंह क्यों बंद है। फलीस्तीन और पाकिस्तान के नाम पर आंसू बहाने वाले लोग जम्मू-कश्मीर के नाम पर चुप क्यों बैठे हैं। सीएम योगी ने कहा कि हमारे आदर्श चौधरी चरण सिंह, धन सिंह कोतवाल व मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुष व शहीद जवान हैं।

जो मुजफ्फरनगर दंगों की आंच में झुलस रहा था, वह अब गन्ने की मिठास पहुंचा रहा
मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर दंगे की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। सपा के तब और अब के मुखिया दंगाइयों को अपने आवास पर सम्मानित कर रहे थे। जो मुजफ्फरनगर दंगों की आंच को झेलते -झेलते झुलस रहा था, आज वह गन्ने की मिठास को दुनिया में पहुंचा रहा है। 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे में हथियारों के जखीरे बरामद हुए थे। उन जखीरों को हम तबाह करेंगे। सीएम ने अपील की कि दंगा के सरगनाओं को सबक सिखाने व उनके बारूद पर हैंडपंप का पानी डालने के लिए मिथिलेश पाल को जिताना है।

ताली दोनों हाथ से बजती है, होली-दीवाली हर्षोल्लास से मनाई जाएगी तो ईद में भी बाधा पैदा नहीं होगी
सीएम योगी ने कहा कि हर-जाति समुदाय को खुशी से त्योहार मनाने की स्वतंत्रता मिलना चाहिए। होली-दीवाली हर्षोल्लास से मनाई जाएगी तो ईद में भी बाधा पैदा नहीं होगी, लेकिन ताली दोनों हाथ से बजती है। आस्था से खिलवाड़ करने वाले लोग किसी के नहीं हैं। कुंदरकी में सीएम ने कहा कि मुरादाबाद का ब्रास उद्योग 2017 के पहले दम तोड़ रहा था। हमने बैरियर हटाए तो मुरादाबाद से 16 हजार करोड़ रुपये तक का एक्सपोर्ट होता है। इसमें सिर्फ हिंदू नहीं, बल्कि जिसके पास कला-हिम्मत है, वह हर कोई इससे जुड़ा है।

सपा को वोट देना तो दूर, नाम लेना भी महापाप का कारण
सीएम योगी ने सपा के कुकृत्यों को गिनाकर कहा कि यह लोग विकास, युवा, महिला, व्यापारी, जनआस्था की विरोधी हैं। हर जनपद का सबसे बड़ा माफिया, दुष्कर्मी, गुंडा सपा से अवश्य जुड़ा होगा। वोट देना तो दूर, इनका नाम लेना भी महापाप का कारण है। इन्हें जितना दूर रखेंगे, उतना ही कल्याण होगा। 2003-07 व 2012-17 के बीच सपा शासन में अनुसूचित जाति के उत्पीड़न की सर्वाधिक घटनाएं हुईं। सपा ने महापुरुषों का सर्वाधिक अपमान किया है। गाजियाबाद के विकास कार्यों का जिक्र कर सीएम ने कहा कि कई कार्यक्रमों को नई ऊंचाई देनी है, दुग्धेश्वर मंदिर कॉरिडोर का निर्माण हो या गाजियाबाद में एम्स का सेटेलाइट सेंटर, एम्स जैसी सुविधा गाजियाबाद व पश्चिमी यूपी को प्राप्त हो। ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ाने के लिए गाजियाबाद में फिर से भाजपा का विधायक बनना चाहिए। सीएम ने अपील की कि चुनाव के दिन आलस्य नहीं करना है, बल्कि अधिकाधिक वोट कर रिकॉर्ड वोट से कमल खिलाना है।

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल