महाकुंभ-2025: श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के नगर प्रवेश में दिखी दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित महाकुंभ के आयोजन की झलक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Maha Kumbh 2025

प्रयागराज में जनवरी 2025 में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ में जन आस्था के सबसे बड़े आकर्षण 13 अखाड़ों का कुंभ नगरी में प्रवेश का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में रविवार को महाकुम्भ 2025 की तैयारियों के लिए श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े का नगर प्रवेश पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ। योगी सरकार के दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित महाकुंभ के आयोजन के संकल्प की झलक भी नगर प्रवेश यात्रा में स्पष्ट दिखी।

सनातन की अलख जगाने जूना अखाड़े का कुंभ नगरी में भव्य प्रवेश
त्रिवेणी के तट पर लगने जा रहे आस्था के महा समागम प्रयागराज महाकुम्भ में शामिल होने के लिए अखाड़ों का कुंभ नगरी में जमघट होना शुरू हो गया है। संन्यासियों के श्री पंचदशनाम अखाड़े ने कुम्भ नगरी में पूरे राजसी वैभव के साथ प्रवेश किया। शहर के बाहर रामापुर गांव के हनुमान मंदिर से अपने रमता पंच के साथ अखाड़े के संन्यासियों और महात्माओं की भव्य नगर प्रवेश यात्रा शुरू हुई जिसका समापन शहर में जूना अखाड़े के मौज गिरी आश्रम में हुआ। नगर प्रवेश यात्रा के मार्ग में अखाड़े के महात्माओं का जगह जगह कुंभ मेला प्रशासन की तरफ से फूलों से स्वागत किया गया। चांदी के सिंहासन में सवार अखाड़ों के महामण्डलेश्वरों पर मार्ग में स्थानीय जनता ने पुष्प वर्षा की। अखाड़े के साधु संत अब यहीं प्रवास करेंगे। 14 दिसंबर को जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि की अगुवाई में अखाड़े का कुंभ क्षेत्र में प्रवेश होगा।

नगर प्रवेश के मार्गों में मुस्तैद दिखा प्रशासन
नगर प्रवेश यात्रा के सकुशल समापन के लिए महाकुंभ प्रशासन की तरफ से भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। अपर कुंभ मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी की अगुवाई में प्रस्थान स्थल रामापुर से प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें अखाड़े के साधु संतो के साथ साथ चलती रहीं। मार्ग में सुचारू रूप से यातायात संचालन की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए चार सर्किल ऑफिसर, 6 इंस्पेक्टर, 9 सब इंस्पेक्टर और 40 पुलिस के जवानों की तैनाती की गई। जिला पुलिस के जवान अलग से विभिन्न मार्गों में यातायात व्यवस्था के लिए मुस्तैद दिखे। नगर प्रवेश यात्रा के दौरान कहीं सड़कों में जाम न लगने पाए इसकी व्यवस्था की गई।

विदेशों से आए संतों ने महाकुंभ के आयोजन की तैयारियों को सराहा
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के नगर प्रवेश यात्रा में अखाड़े के एक हजार से अधिक साधु संतों ने हिस्सा लिया ।नगर प्रवेश यात्रा में मातृ शक्ति की मौजूदगी भी देखने को मिली। देश विदेश से बड़ी संख्या में महिला महा मंडलेश्वर भी नगर प्रवेश यात्रा का हिस्सा बनी। नेपाल से आई महिला संत और जूना अखाड़े की महा मंडलेश्वर हेमा नन्द गिरी का कहना है कि संतो का सौभाग्य है कि जिस प्रदेश में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है वहां के मुख्यमंत्री भी एक संत हैं। योगी जी की तरफ से जिस तरह भव्य और दिव्य महाकुंभ के आयोजन का संकल्प लेकर आयोजना की तैयारियां चल रही हैं उससे सनातन धर्म का प्रचार प्रसार नेपाल सहित दुनिया के विभिन्न देशों में अब तेजी से हो रहा है।

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल