पुलिस हिरासत में मोहित पांडे की हुई थी मौत, अब परिजनों से मिलने पहुंचे सीएम योगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM YOGI

पुलिस हिरासत में मोहित पांडे की मौत का मामला उत्तरप्रदेश में गरमाया हुआ है। मोहित पांडे के परिवार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुलाकात की है। सीएम योगी ने दोषियों पर कार्रवाई और 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार सीएम योगी से मुलाकात करके मोहित पांडे की मां और पत्नी फूंट – फूंट कर रोने लगी। सीएम योगी ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, सीएम योगी ने मोहित पांडे के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी सरकार द्वारा उठाए जाने का आश्वासन दिया है।

लखनऊ के चिनहट थाना में एक युवक की मौत के बाद माहौल गरमाया हुआ है। पुलिस कस्टडी में युवक की मौत का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि, थाने के लॉकअप में अन्य आरोपियों के साथ बंद युवक जमीन पर लेता हुआ था और उसकी हालत खराब थी। लॉकअप में मौजूद अन्य आरोपी इस व्यक्ति की मदद करते दिखाई दे रहे थे।

पुलिस कस्टोडी मे जिसकी मौत हुई उसका नाम मोहित पांडे है। पुलिस कस्टडी में मोहित पांडे की मौत के मामले में इंस्पेक्टर समेत 4 पर मुक़दमा दर्ज हुआ था। सीसीटीवी फुटेज जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है वह घटना को लेकर सच की दास्तां बयां कर रहा है। लॉकअप में एक युवक दूसरे युवक की पीठ दबाता दिखाई दे रहा है। एक युवक लॉकअप से बाहर की ओर देखकर इशारा कर रहा है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि, लॉकअप में बन्द लोग मदद मांग रहे है।

लड़ाई- झगड़े को लेकर पुलिस ने किया था गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को लड़ाई – झगड़े को लेकर पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया था l परिजनों ने आरोप लगाया कि पूछताछ को लेकर पुलिस ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की थी l घरवालों ने यह भी कहा कि मोहित के शरीर पर मारपीट के गंभीर चोट के निशान भी थे l उन्होंने यह भी कहा कि रात में जब हम जेल में मिलने गए थे तब हमे मिलने नहीं दिया गया l पीएम रिपोर्ट में भी मोहित पांडे के शरीर पर चोट के निशान की पुष्टि हुई है।

Khabar Hatke: जहां सरकार खुद बेचती है गांजा, दुनिया के लिए मिसाल बना यह छोटा देश

Khabar Hatke: दक्षिण अमेरिका में स्थित उरुग्वे क्षेत्रफल और आबादी के लिहाज

Women T20 World Cup 2026 में इनामी राशि का बड़ा ऐलान, विजेता टीम को मिलेंगे करोड़ों रुपये

Women T20 World Cup 2026: महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और वैश्विक

TMC में बड़ा राजनीतिक संकट, 19 बागी सांसदों की सूची आई सामने; अलग गुट को मान्यता देने की मांग तेज

TMC: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर जारी

Middle East में 3 भारतीय नाविकों की मौत, अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी पर उठे सवाल

Middle East: पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारतीय नाविकों

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. जांजगीर-चांपा में धर्मांतरण के आरोप

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में पटाखा दुकान

Horoscope 12 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: कल का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा