UP: प्लास्टिक मुक्त होगा महाकुंभ, क्वाइन मशीन से मिलेंगे कॉटन के थैले

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Prayagraj Mahakumbh 2025

महाकुंभ को स्वच्छ और इको फ्रेंडली बनाने के लिए योगी सरकार नए-नए उपाय कर रही है। लोगों को जागरूक करने से लेकर के मेला क्षेत्र और पूरे प्रयागराज को प्लास्टिक मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अब प्रयागराज नगर निगम पूरे शहर में क्वाइन मशीन की स्थापना कर रहा है। सीएसआर फंड के माध्यम से इन क्वाइन मशीन को स्थापित किया जा रहा है। इनमें दस रुपए का सिक्का डालने पर नागरिकों को कॉटन के थैले प्राप्त हो सकेंगे। ऑनलाइन पेमेंट करके भी थैले हासिल किए जा सकेंगे। इस पहल से लोगों को प्लास्टिक के बैग इस्तेमाल नहीं करने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा और महाकुंभ मेला क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रयागराज को प्लास्टिक मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

बड़ी संख्या में लोग होंगे लाभान्वित
शुक्रवार को एडीजी भानु भास्कर की अध्यक्षता में आयोजित महाकुंभ मेला स्टेकहोल्डर्स की बैठक में नगर आयुक्त सीएम गर्ग ने इस क्वाइन मशीन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक मुक्त शहर की परिकल्पना को साकार करने के लिए नगर निगम की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। क्वाइन मशीन भी इसी का हिस्सा है। इसमें दस रुपए का सिक्का डालने पर लोगों को प्लास्टिक मुक्त थैला प्राप्त होगा, जिससे वो खरीदारी करने में सक्षम हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस मशीन को विभिन्न स्थानों पर रखा जा रहा है, ताकि बड़ी संख्या में लोग इससे लाभान्वित हो सकें। महाकुंभ तक और उसके बाद भी यह क्वाइन मशीन अपनी सेवाएं देती रहेंगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न वेडिंग जोन्स में मिट्टी के बर्तन, पत्तल एवं जूट बैग्स विकल्प के रूप में उपलब्ध कराने जैसे प्रयास भी किए जा रहे हैं।

सीएसआर फंड की मदद से आगे बढ़ेगी योजना
प्रयागराज नगर निगम के पर्यावरण अभियंता उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि फिलहाल 8 क्वाइन मशीने स्थापित की जानी हैं, जिनमें से एक मशीन स्थापित भी कर दी गई है। सीएसआर फंड के माध्यम से इसका संचालन किया जाना है। दूसरे चरण में कई और मशीनें स्थापित की जा सकती हैं। इसे सब्जी मंडी, फल मार्केट और एजी ऑफिस समेत विभिन्न स्थानों पर लगाया जाना है। इन मशीनों में दस रुपए का सिक्का डालने पर कॉटन या कंपोजिटेबल मैटेरियल का थैला मिल सकेगा। यदि किसी के पास दस रुपए के सिक्के की शॉर्टेज है तो इसमें क्यूआर की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। क्यूआर कोड स्कैन कर दस रुपए का पेमेंट करते ही उन्हें थैला प्राप्त हो जाएगा। इस पहल से प्रयागराज को प्लास्टिक मुक्त बनाने में काफी मदद मिलेगी।

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल