,

Uttar Pradesh Foundation Day: राष्ट्रपति से लेकर सीएम योगी तक ने दी शुभकामनाएं, यूपी को बताया भारत के विकास का ग्रोथ इंजन जानिए किसने क्या कहा ?

Uttar Pradesh Foundation Day

Uttar Pradesh Foundation Day: आज पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस उत्साह और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश का गठन हुआ था। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Uttar Pradesh Foundation Day: 1950 में मिला उत्तर प्रदेश को नया नाम

उत्तर प्रदेश की नींव वर्ष 1902 में यूनाइटेड प्रॉविंस ऑफ आगरा एंड अवध के रूप में पड़ी थी। वर्ष 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया। वर्ष 2000 तक उत्तराखंड भी उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहा, जिसे बाद में अलग राज्य का दर्जा दिया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश

Uttar Pradesh Foundation Day

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उत्तर प्रदेश गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति की धरती है, जिसने भारत की विकास यात्रा को मजबूती दी है। उन्होंने प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पीएम मोदी बोले- यूपी देश की प्रगति में निभाएगा बड़ी भूमिका

Uttar Pradesh Foundation Day

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीते वर्षों में बीमारू से बेमिसाल प्रदेश बनने तक का सफर तय किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की प्रगति को गति देने में उत्तर प्रदेश की भूमिका आने वाले समय में और भी अहम होगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने विकास की सराहना की

Uttar Pradesh Foundation Day

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश को सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में प्रदेश विकास और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

Uttar Pradesh Foundation Day: मुख्यमंत्री योगी: यूपी बना भारत के विकास का ग्रोथ इंजन

Uttar Pradesh Foundation Day

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों और प्रवासी उत्तर प्रदेशियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज नीतिगत सुधारों और जनभागीदारी के बल पर भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बन चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश की असीम संभावनाओं को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Vaishno Devi snowfall: माता वैष्णो देवी समेत प्रमुख हिल स्टेशनों में पहली बर्फबारी, पर्यटकों और स्थानीय लोगों में खुशी

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…