रिपोर्ट- सुमन
Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 23 सितंबर को जैसलमेर के रामदेवरा पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा रामदेव मंदिर में पावन समाधि के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Ramdevra News : डालीबाई की समाधि पर भी पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंदिर परिसर में स्थित डालीबाई की समाधि के भी दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने जम्मा-जागरण स्थल पर बाबा रामदेव की रिक्खियों का श्रवण किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर की निःशुल्क भोजनशाला में श्रद्धालुओं को प्रसादी भी परोसी।
Ramdevra News : बस स्टैंड से मंदिर तक की पदयात्रा
रामदेवरा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने बस स्टैंड से मंदिर तक पदयात्रा की। वे मुख्य बाजार से होते हुए मंदिर पहुंचे और इस दौरान बाबा रामदेव की ध्वजा यानी नेजा अपने हाथ में थामे रहे। उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, विधायक छोटू सिंह भाटी, महंत प्रताप पुरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पदयात्रा में शामिल हुए।
Ramdevra News : श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री के रामदेवरा पहुंचने पर श्रद्धालुओं और आमजन ने उनका स्वागत किया। मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने रामदेवरा के मुख्य बाजार में जनप्रतिनिधियों के साथ चाय पी और आमजन से बातचीत की।


