,

Trisha Singh Death: तृषा सिंह के निधन पर विधायक संजीव सरदार ने जताया शोक, एमजीएम अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मिले

Trisha Singh Death

Report: Prem Shrivastva

Trisha Singh Death ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के सड़क हादसे में असामयिक निधन की खबर से शोक की लहर है। पोटका विधायक संजीव सरदार घटना की जानकारी मिलने के बाद एमजीएम अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

तृषा के निधन को विधायक ने बताया बेहद पीड़ादायक

Trisha Singh Death संजीव सरदार ने कहा कि तृषा सिंह का असमय निधन बेहद दुखद और हृदय को झकझोर देने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि एक मां के लिए अपनी बेटी को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, इसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।

विधायक ने कहा कि एक अभिभावक के तौर पर इस तरह की अपूरणीय क्षति की कल्पना मात्र से मन व्यथित हो उठता है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा

Trisha Singh Death विधायक संजीव सरदार ने कहा कि इस कठिन और असहनीय समय में वह मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके पूरे परिवार के दुख में सहभागी हैं। उन्होंने कहा कि तृषा की असमय विदाई परिवार के लिए ऐसी पीड़ा है, जिसे किसी भी शब्द के जरिए कम नहीं किया जा सकता।

उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस मुश्किल घड़ी में हर संभव साथ देने का भरोसा भी जताया।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

Trisha Singh Death संजीव सरदार ने तृषा सिंह के परिजनों और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े सभी लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने ईश्वर से तृषा सिंह समेत हादसे में जान गंवाने वाली सभी दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

विधायक ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा झारखंड परिवार मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के साथ खड़ा है।

Read this: BJP Organizational Reshuffle : बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, MP-CG समेत कई राज्यों में इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Jabalpur Car Fire: लम्हेटा बायपास में चलती कार बनी आग का गोला, परिवार सुरक्षित

Jabalpur Car Fire जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित लम्हेटा बायपास पर

Pakistan Afghanistan Airstrikes: अफगानिस्तान में पाकिस्तान का बड़ा एयरस्ट्राइक दावा, 10 ठिकानों पर हमला

Pakistan Afghanistan Airstrikes: पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह अफगानिस्तान के भीतर 10 ठिकानों

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरेंं. 1. छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में नो UPI

Aaj ka Panchang: जानें आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Aaj ka Panchang: 24 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय