MP Social Security Pension : सामाजिक सुरक्षा… सम्मान और आत्मनिर्भरता,हितग्राहियों के खातों में 212.57 करोड़ ट्रांसफर
MP Social Security Pension : मध्यप्रदेश में सामाजिक सुरक्षा का दायरा लगातार जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचाने पर जोर है। पेंशन की यह व्यवस्था उन परिवारों के लिए आर्थिक सहारे का काम कर रही है, जिन्हें नियमित आय के अभाव में सबसे ज्यादा मदद की जरूरत होती है। ये जनकल्याण की योजनाएं गरीब, बुजुर्ग, विधवा, परित्यक्ता और दिव्यांगजनों के लिए सरकार की पेंशन योजनाएं आर्थिक संबल का काम कर रही हैं। समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन से लेकर राष्ट्रीय वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन तक… अलग-अलग योजनाओं के जरिए जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा रही है। यानी सरकार का उद्देश्य सिर्फ आर्थिक मदद देना नहीं..बल्कि समाज के कमजोर वर्गों को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार उपलब्ध कराना है।
MP Social Security Pension : सामाजिक सुरक्षा के दायरे में कमजोर वर्गों को आर्थिक सहारा देने पर सरकार का फोकस है। उम्र के उस पड़ाव पर जब कमाई के साधन सीमित हो जाते हैं या जीवन में परिस्थितियां ऐसी बन जाएं कि आर्थिक सहारे की जरूरत पड़े, तब नियमित पेंशन बड़ी राहत बनती है। मध्यप्रदेश में समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पात्र निराश्रित वृद्ध, विधवा, परित्यक्ता और दिव्यांगजनों को हर माह 600 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। राशि सीधे बैंक खाते में पहुंचाने की व्यवस्था है। आज भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले के पुंजापुरा से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 35.42 लाख हितग्राहियों के खातों में 212.57 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याण की योजनाओं को सेवा के माध्यम से तेजी से आगे बढ़ा रही है।
MP Social Security Pension : सरकार की इन योजनाओं का मकसद सिर्फ पेंशन देना नहीं…बल्कि समाज के उन वर्गों को नियमित आर्थिक सहारा देना है, जिनके लिए जीवन की बुनियादी जरूरतें भी चुनौती बन सकती हैं। सामाजिक सुरक्षा की ये योजनाएं कमजोर वर्गों के लिए नियमित आर्थिक मदद का माध्यम हैं। वृद्धावस्था हो, विधवा जीवन हो, दिव्यांगता हो या परिवार की विशेष परिस्थितियां…सरकारी पेंशन योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद को आर्थिक सहारा और सम्मान के साथ जीवन जीने का आधार देना है।
read more : ABVP Gorakhpur : अभाविप ने आरोप लगाने वालों को दी चुनौती, कहा- बिना प्रमाण आरोप लगाकर विश्वविद्यालय का माहौल न बिगाड़ें


