,

Koriya: ठकुरहत्थी गांव में आज भी सड़क नहीं, 10 किमी पैदल चलने को मजबूर ग्रामीण

Koriya

Reporter: Chandrakant Pargir, Edit By: Mohit Jain

Koriya: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की सोनहत तहसील अंतर्गत आने वाला ठकुरहत्थी गांव आज भी बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित है। हालात इतने बदतर हैं कि ग्रामीणों को मुख्य मार्ग पत्थरगवां तक पहुंचने के लिए 8 से 10 किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ता है।

ग्रामीणों के अनुसार जिनके पास बाइक है, वे किसी तरह आवागमन कर लेते हैं, लेकिन अधिकांश ग्रामीण सुबह-सुबह गांव से निकलते हैं और दोपहर करीब 12 बजे मुख्य सड़क तक पहुंच पाते हैं। इसके बाद भी उन्हें बस पकड़ने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।

बरसात में और भी बदतर हो जाते हैं हालात

गांव तक पहुंचने वाला रास्ता बेहद जर्जर और पथरीला है। बरसात के मौसम में रास्ता कीचड़ और फिसलन से भर जाता है, जिससे आवागमन लगभग ठप हो जाता है।

इसका सबसे ज्यादा असर मरीजों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। कई बार गंभीर मरीजों को खटिया में उठाकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है।

सालों से सड़क की मांग, नहीं हुई सुनवाई

ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इससे गांव के लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Ambikapur: सरगुजा में आदिवासी संस्कृति की अनोखी झलक

Chanakya Niti: इन 5 बातों को कभी न बताएं दूसरों को, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Chanakya Niti में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और व्यवस्थित बनाने…

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…