by: vijay yadav
PM Modi Talks to Smit Machchhar : नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में सह-पायलट के हमले के बावजूद यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत की। अस्पताल में भर्ती कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री को उस मुश्किल वक्त के अपने अनुभव के बारे में बताया। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि संकट की घड़ी में उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया था।
An unforgettable conversation with Captain Smit, filled with pride and emotions. pic.twitter.com/CCf46PKOWR
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित के साहस और सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी ने देश का मान बढ़ाया है। पीएम ने कहा कि भारतीय दूसरों की जान लेने वाले नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जिंदगी जोखिम में डालने वाले लोग हैं।
PM Modi Talks to Smit Machchhar : घायल होने के बावजूद विमान को संभाला
कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री को बताया कि सह-पायलट के साथ संघर्ष के दौरान वह घायल हो गए थे और कॉकपिट के फर्श पर गिर पड़े थे। इसके बावजूद उन्होंने अपनी बची हुई ताकत का इस्तेमाल करते हुए विमान को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम उठाए।

बताया गया कि विमान में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे भी शामिल थे। घटना के दौरान कैप्टन स्मित के साहस और सूझबूझ से विमान को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण मदद मिली।
PM Modi Talks to Smit Machchhar : संकट की घड़ी में किया हनुमान चालीसा का पाठ
प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने बताया कि जब भी वह किसी मुश्किल परिस्थिति में होते हैं तो हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। विमान में हमले के बाद पैदा हुए संकट के दौरान भी उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
यह सुनकर प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी मां गीता बेन और पिता उपेंद्र भाई को नमन किया। पीएम ने कहा कि कैप्टन स्मित को मिले संस्कारों के लिए उनकी मां को प्रणाम करना चाहिए।
PM Modi Talks to Smit Machchhar : PM मोदी ने कहा- आपने देश का मान बढ़ाया
प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा कि उन्होंने अपनी बहादुरी से देश का गौरव बढ़ाया है। बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने बताया कि वह करीब 17 वर्षों से विमान उड़ा रहे हैं और बतौर कैप्टन उन्हें लगभग 11 वर्षों का अनुभव है।
कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री से सीधे बात करने का अवसर मिलेगा। पीएम मोदी से फोन पर बातचीत को उन्होंने अपने लिए बेहद गर्व का क्षण बताया।
PM Modi Talks to Smit Machchhar : इलाज के लिए UAE और सऊदी सरकार का आभार
प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित के इलाज और देखभाल के लिए संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब की सरकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अस्पताल में कैप्टन के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी भी ली। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने गांधी जयंती का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित ने दुनिया को अहिंसा के सही अर्थ का एक उदाहरण दिखाया है।
ये भी जानिए : Indian Political Ethics : भारतीय राजनीति को चाहिए एक और ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री


