,

Rahul Rajbhar Death: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, गांव के बाहर खून से लथपथ मिला शव

Rahul Rajbhar Death

संवाददाता : उमंग पाण्डेय

Rahul Rajbhar Death छावनी थाना क्षेत्र के पूरे सुखराम गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक राहुल राजभर की मौत से हड़कंप मच गया। बताया गया कि गांव में आने वाली पक्की सड़क पर घर से करीब 100 मीटर दूर युवक खून से लथपथ हालत में तड़पता मिला। उसे देखकर गांव के बच्चों ने तत्काल उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।

एंबुलेंस से अस्पताल ले गए परिजन

Rahul Rajbhar Death घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने 112 पुलिस को जानकारी दी और 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। वहां तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नटौवा निवासी राहुल राजभर के रूप में हुई है।

एक दिन पहले मां से कही थी दिल्ली जाने की बात

Rahul Rajbhar Death बताया गया कि घटना से एक दिन पहले राहुल अपनी मां से दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था। युवक की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत की परिस्थितियों का पता पोस्टमार्टम तथा जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Read this: युवाओं में क्यों बढ़ रही Brain Fog की समस्या? भूलने और ध्यान भटकने को न करें नजरअंदाज, जानें कब डॉक्टर से मिलें

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…

Mahatma Gandhi: गांधी जयंती पर याद आए बापू के विचार, आज भी देते हैं जीवन को नई दिशा

BY: Yoganand Shrivastva Mahatma Gandhi राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देशभर…

जन्मदिन पर Lovlina Borgohain का गोल्डन पंच, चीन की बॉक्सर को हराकर जीता एशियन गेम्स में स्वर्ण

Lovlina Borgohain: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सिंग के लिए शुक्रवार का…

यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की PM Modi की कोशिशों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- उनके पास हैं अच्छे विचार

PM Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

India-US Trade Deal पर बड़ी खबर, आखिरी दौर में पहुंची बातचीत; जल्द फिर हो सकती है मोदी-ट्रंप की बात

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते…