,

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, 11 मेट्रो स्टेशन बंद

Jantar Mantar Protest

BY: Yoganand Shrivastva

Jantar Mantar Protest मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी, इसके बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों, छात्र संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के जुटने के मद्देनजर मध्य दिल्ली में अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए।

जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा घेरा बढ़ाया गया

Jantar Mantar Protest प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू किए गए। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई और यातायात को नियंत्रित तथा डायवर्ट किया गया। पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के लिए किसी संगठन को अनुमति नहीं दी गई थी।

11 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश-निकास बंद

Jantar Mantar Protest दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत 11 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद करने की जानकारी दी। इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली शामिल हैं। इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा चालू रखी गई।

प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई

Jantar Mantar Protest प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज समेत कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों की ओर से चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं तथा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इन आरोपों को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से अलग-अलग मौकों पर अपनी स्थिति स्पष्ट की गई है।

Read this: IAS Rakesh Kumar Singh Extension: राकेश कुमार सिंह को एक साल का सेवा विस्तार, 30 सितंबर 2027 तक संभालेंगे YEIDA CEO की जिम्मेदारी

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…