,

Samastipur Job Camp: समस्तीपुर में 150 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

Samastipur Job Camp

BY: Yoganand Shrivastva

Samastipur Job Camp जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। जिला नियोजनालय की ओर से 5 से 10 अक्टूबर तक विभिन्न प्रखंडों में जॉब कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी।

150 पदों पर होगा चयन

Samastipur Job Camp जिला नियोजनालय के अनुसार निजी क्षेत्र की कंपनी एसआईएस लिमिटेड सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के कुल 150 पदों पर भर्ती करेगी। जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

28 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

Samastipur Job Camp भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का कम से कम 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के नियमों के अनुसार 15 हजार रुपये से 28 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य रखा गया है।

छह प्रखंडों में लगेगा जॉब कैंप

Samastipur Job Camp रोजगार शिविर की शुरुआत 5 अक्टूबर को रोसड़ा प्रखंड परिसर से होगी। इसके बाद 6 अक्टूबर को शिवाजीनगर, 7 अक्टूबर को दलसिंहसराय, 8 अक्टूबर को विभूतिपुर, 9 अक्टूबर को मोहिउद्दीननगर तथा 10 अक्टूबर को वारिसनगर प्रखंड परिसर में जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर शिविर स्थल पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

Read this: Flydubai विमान को गिराने की कोशिश में ईरान कनेक्शन? ट्रंप के दावे से मचा हड़कंप, जांच में सामने आ रहे कई सवाल

Mahatma Gandhi: गांधी जयंती पर याद आए बापू के विचार, आज भी देते हैं जीवन को नई दिशा

BY: Yoganand Shrivastva Mahatma Gandhi राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देशभर…

जन्मदिन पर Lovlina Borgohain का गोल्डन पंच, चीन की बॉक्सर को हराकर जीता एशियन गेम्स में स्वर्ण

Lovlina Borgohain: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सिंग के लिए शुक्रवार का…

यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की PM Modi की कोशिशों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- उनके पास हैं अच्छे विचार

PM Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

India-US Trade Deal पर बड़ी खबर, आखिरी दौर में पहुंची बातचीत; जल्द फिर हो सकती है मोदी-ट्रंप की बात

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 48 घंटे में छत्तीसगढ़…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP में 10 अक्टूबर…

Aaj ka Panchang: जानें पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj ka Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और सांस्कृतिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से मीन…