BJP Organizational Reshuffle : केंद्रीय संगठन में बदलाव, राज्यों में नए प्रभारी,बीजेपी में नई नियुक्ति, संगठन की मजबूती
BJP Organizational Reshuffle : बीजेपी में संगठन…लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों और संगठनात्मक मजबूती को देखते हुए संगठनात्मक स्तर पर फेरबदल शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम द्वारा जारी सूची के तहत देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। 23 सितंबर को पार्टी ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए संगठनात्मक दायित्व तय किए गए। जिसके बाद अब 24 सितंबर को पार्टी ने 24 नई संगठनात्मक नियुक्तियां कीं, जिनमें राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव संगठन, प्रदेश महामंत्री संगठन, संयुक्त महामंत्री संगठन और संगठन से जुड़े अन्य दायित्व शामिल हैं। जिसमें चन्द्रशेखर को मध्य प्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
BJP Organizational Reshuffle : प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) सतीश धोंड को महाराष्ट्र के साथ गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नियुक्तियां 2027 के चुनावी राज्यों पर फोकस, संगठन में नई जिम्मेदारियां” रखा जा सकता है। फेरबदल का एक बड़ा पहलू है… चुनावी राज्यों पर फोकस। दरअसल 2027 में उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में संगठन के स्तर पर जिम्मेदारियों का पुनर्विन्यास… चुनावी राज्यों में पार्टी की तैयारियों और समन्वय को प्रभावित करने वाला अहम कदम माना जा रहा है।यानी संदेश साफ है, संगठन को लगातार सक्रिय रखना…राज्य इकाइयों और केंद्रीय नेतृत्व के बीच बेहतर तालमेल बनाना…और अलग-अलग राज्यों की जरूरत के हिसाब से जिम्मेदारियां तय करना। हालांकि इन नियुक्तियों के पीछे पार्टी की आधिकारिक वजह संगठन को मजबूत करना है, जबकि राजनीतिक विश्लेषण में इन्हें आगामी चुनावी चक्र से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
reafd more : Baby Diaper Rash : बच्चे को डायपर रैश से कैसे बचाएं? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए आसान और जरूरी उपाय


