पीएम मोदी से मिले मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, कार्यकाल की 18 महीने की रिपोर्ट सौंपी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने 18 महीने के कार्यकाल के पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने शासन की प्रगति, योजनाएं और उपलब्धियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। यह मुलाकात गुरुवार को संसद भवन में हुई।

पीएम को सौंपी पुस्तिका:

सीएम यादव ने प्रधानमंत्री को “विरासत से विकास की राह – सुशासन के 18 महीने” नामक पुस्तिका भेंट की। इसमें प्रदेश की:

  • अर्थव्यवस्था
  • औद्योगिक उन्नति
  • जनजातीय कल्याण
  • महिला सशक्तिकरण
  • स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन
  • शहरी और अधोसंरचना विकास
    जैसे विषयों पर रिपोर्ट शामिल थी।

अंतरराष्ट्रीय निवेश की जानकारी:

सीएम यादव ने पीएम मोदी को अपनी हालिया दुबई और स्पेन यात्रा की भी जानकारी दी। इस यात्रा में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश प्रस्ताव मध्य प्रदेश के लिए प्राप्त हुए हैं।

विकसित भारत में मध्यप्रदेश की भूमिका:

सीएम यादव ने पीएम से भविष्य में मार्गदर्शन की अपेक्षा जताते हुए आश्वस्त किया कि “विकसित भारत 2047” के सपने को साकार करने में मध्यप्रदेश की अहम भूमिका रहेगी।

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर