Ayodhya News दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री का अयोध्या दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे श्रीहनुमानगढ़ी और श्रीरामजन्मभूमि में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके साथ ही निषाद बस्ती में दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे और विभिन्न संत-महंतों से मुलाकात कर त्योहार की खुशियां साझा करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में तैयारियां की जा रही हैं।
सुबह हनुमानगढ़ी और रामजन्मभूमि में करेंगे दर्शन
Ayodhya News मुख्यमंत्री 8 नवंबर को सुबह 7:50 बजे श्रीहनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद सुबह 8:05 बजे श्रीरामजन्मभूमि में दर्शन करेंगे। सुबह 8:20 बजे रामघाट हाल्ट के पास स्थित निषाद बस्ती में दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 8:40 बजे अशोक सिंघल वार्ड में दीपावली मिलन का कार्यक्रम निर्धारित है।
संतों के साथ दीपावली मिलन और मुलाकात
Ayodhya News मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे दिगंबर अखाड़ा पहुंचकर संतों से दीपावली मिलन करेंगे। सुबह 9:10 बजे बड़ा भक्तमाल और 9:20 बजे मणिराम दास छावनी में संतजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 9:30 बजे कारसेवकपुरम में संतों के साथ बैठक और मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
राम की पैड़ी में पंचायत आजतक कार्यक्रम में होंगे शामिल
Ayodhya News निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10:05 बजे से 10:35 बजे तक मुख्यमंत्री राम की पैड़ी में आयोजित ‘पंचायत आजतक’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 10:40 बजे अयोध्या के रामकथा पार्क हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे।
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन के साथ संतों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद पर केंद्रित रहेगा।


