रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव
MP Registry Yojana : भोपाल, ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार दिलाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत स्वामित्व दस्तावेजों की रजिस्ट्री का अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल से ग्रामीणों को अपने घर और संपत्ति का वैधानिक मालिकाना हक मिलेगा। संपत्ति के दस्तावेज मजबूत होंगे, जमीन-मकान से जुड़े विवादों में कमी आएगी और ग्रामीण परिवारों को आर्थिक सुरक्षा का नया आधार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस पहल को ग्रामीणों को अधिकार संपन्न बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।कुल मिलाकर अब गांव में सिर्फ घर नहीं, घर का कानूनी अधिकार भी होगा… स्वामित्व से सम्मान और रजिस्ट्री से सुरक्षा होगी।।देखिये ये खास रिपोर्ट।।
MP Registry Yojana : स्वामित्व से सम्मान, अधिकार से आत्मनिर्भरता
मध्यप्रदेश में ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का कानूनी मालिकाना हक दिलाने की दिशा में सरकार ने एक और अहम पहल की है। मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों की रजिस्ट्री का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण आबादी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को उनकी संपत्ति का वैधानिक अधिकार दिलाना, जमीन-मकान से जुड़े विवादों को कम करना और संपत्ति के दस्तावेजों को कानूनी मजबूती देना है। सरकार की इस पहल से ग्रामीणों को आर्थिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त बनाने की उम्मीद है।
MP Registry Yojana : मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना, स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान
• मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत स्वामित्व दस्तावेजों के रजिस्ट्री अभियान
• ग्रामीण क्षेत्रों में पारदर्शी भूमि रिकॉर्ड व्यवस्था को बढ़ावा, सरकार की बड़ी पहल
• चयनित ग्रामों में शत-प्रतिशत पंजीयन के लिए विशेष अभियान
• स्वामित्व योजना से ग्रामीण परिवारों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
• धनतेरस पर प्रदेश के चयनित ग्रामों में शत-प्रतिशत पंजीयन के लिए विशेष अभियान
• प्रदेश में अब तक 17 लाख 09 हज़ार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
• राज्य शासन द्वारा 15 नवम्बर तक 20 लाख रजिस्ट्रियां पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित
• चयनित ग्रामों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पात्र हितग्राहियों की संपत्तियों का शत-प्रतिशत पंजीयन
• मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्र में स्थित मकानों एवं अन्य संपत्तियों का सर्वे
• बैंक ऋण एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना भी सुगम होगा
इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मुरैना जिले के करुआ गांव में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में सहभागिता की। मध्यप्रदेश के गांव में निवास कर रहे पात्र परिवारों को उनके घर का स्वामित्व प्रदान करने वाली यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि को नई गति प्रदान करेगी।
दरअसल गांवों में रहने वाले परिवारों के लिए उनका घर सिर्फ आशियाना नहीं, बल्कि जीवनभर की पूंजी होता है। लेकिन कई बार संपत्ति के पुख्ता दस्तावेज नहीं होने से लोगों को कानूनी और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत स्वामित्व दस्तावेजों की रजिस्ट्री का अभियान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस पहल से ग्रामीणों को अपनी संपत्ति का कानूनी प्रमाण मिलेगा और भविष्य में संपत्ति से जुड़े लेन-देन और अधिकारों को लेकर स्पष्टता आएगी।
MP Registry Yojana : चयनित ग्रामों में शत-प्रतिशत पंजीयन के लिए विशेष अभियान
• ग्रामीण क्षेत्रों में पारदर्शी भूमि रिकॉर्ड व्यवस्था को बढ़ावा
• मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना, स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान
• मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत स्वामित्व दस्तावेजों के रजिस्ट्री अभियान
• स्वामित्व योजना से ग्रामीण परिवारों को संपत्ति का वैधानिक अधिकार
• प्रदेश में अब तक 17 लाख 09 हज़ार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
• राज्य शासन द्वारा 15 नवम्बर तक 20 लाख रजिस्ट्रियां पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित
• धनतेरस पर प्रदेश के चयनित ग्रामों में शत-प्रतिशत पंजीयन के लिए विशेष अभियान
• चयनित ग्रामों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पात्र हितग्राहियों की संपत्तियों का शत-प्रतिशत पंजीयन
• मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्र में स्थित मकानों एवं अन्य संपत्तियों का सर्वे
• पात्र हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख एवं संपत्ति स्वामित्व संबंधी दस्तावेज कराए जा रहे उपलब्ध
• बैंक ऋण एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना भी सुगम होगा
MP Registry Yojana : मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना
• स्वामित्व दस्तावेजों की रजिस्ट्री का अभियान
• ग्रामीणों को मिलेगा कानूनी मालिकाना हक
• संपत्ति के अधिकार होंगे मजबूत
• जमीन-मकान विवादों पर लगेगी लगाम
• ग्रामीणों को आर्थिक सुरक्षा
• स्वामित्व से सम्मान, आत्मनिर्भरता को बल
इस अभियान का मकसद ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का वैधानिक अधिकार दिलाना है, ताकि उन्हें भविष्य में मालिकाना हक साबित करने के लिए परेशान न होना पड़े। यह पहल न सिर्फ संपत्ति संबंधी विवादों को कम करने में मददगार होगी, बल्कि ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम भी बनाएगी।कुल मिलाकर सरकार की कोशिश है कि गांव का हर परिवार अपनी संपत्ति का सिर्फ वास्तविक नहीं, बल्कि कानूनी रूप से भी मालिक बने। यानी ग्रामीण विकास के साथ अब संपत्ति के अधिकारों को भी नई मजबूती मिलेगी।
ये भी जानिए : Morena, BJP: मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे योग्य और समर्पित कार्यकर्ता


