,

UP: मंदिर के बाहर सो रहे भिक्षु दंपति को कार ने रौंदा, मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
UP News

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बड़ी घटना हो गई। यहां परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर के बाहर सो रहे भिक्षु दंपति को अज्ञात कार सवार ने रौंद दिया। घटना के बाद कार सवार भाग निकला। हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वालों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को पकड़ा जाएगा।
मृतकों की हुई पहचान
मूलरूप से सजेती के ग्राम बांध निवासी 70 वर्षीय सीताराम और उनकी पत्नी 65 वर्षीय शांति देवी परमट स्थित मंदिर के बाहर भिक्षा मांग कर गुजारा करते थे। शनिवार सुबह भी दोनों वहीं भिक्षा मांग रहे थे। सुबह के समय एक गाड़ी उन्हें रौंदती हुई चली गई। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिवार की जानकारी निकाली जाएगी। परिवार होने पर उन्हें सौंपा जाएगा और परिवार न मिलने पर अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा। साथ ही आरोपी को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने दी ये जानकारी
ADCP महेश कुमार ने बताया कि, “आनंदेश्वर मंदिर परिसर के बाहर सो रहे 2 लोगों को एक कार ने कुचल दिया। कार का चालक मौके से फरार हो गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनका पता लगाने के लिए CCTV कैमरों की जांच की जा रही है।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 06 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Bihar Crime News मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस