यूपी: मस्जिद पर तिरंगे से ऊंचा इस्लामी झंडा फहराने पर इमाम पर मामला दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक मस्जिद के इमाम के खिलाफ तिरंगे से ऊंचा इस्लामी झंडा लगाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत 31 अगस्त को सामने आई।

घटना का विवरण

चायल क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मूरतगंज चौकी प्रभारी अजीत सिंह गश्त के दौरान क्षेत्र में पहुंचे थे। वहां एक मस्जिद के मीनार पर तिरंगे के समानांतर इस्लामी झंडा ऊंचाई में अधिक फहराया गया था। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को ठेस पहुंचती है।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने मौके पर झंडा हटवा दिया और मस्जिद के इमाम इम्तियाज अहमद के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान-निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 2 के तहत केस दर्ज किया।

जांच जारी

अधिकारियों ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच हो रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि मामले के पीछे की वजह और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सके।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी