,

Unique Farewell Ceremony: लेडी सिंघम टीआई रीता सिंह को मिली अनोखी विदाई, खुली जीप में निकली सम्मान यात्रा

Unique Farewell Ceremony

Report: Imran khan

Unique Farewell Ceremony छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी रीता सिंह की विदाई चर्चा का विषय बन गई। क्षेत्रवासियों ने उन्हें अनोखे अंदाज में विदाई देते हुए खुली जीप में सम्मान यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर उनके प्रति अपना सम्मान जताया। यात्रा के आगे दो डीजे वाहन भी चल रहे थे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Unique Farewell Ceremony सख्त छवि के साथ संवेदनशील पुलिसिंग की बनाई पहचान

‘लेडी सिंघम’ के नाम से प्रसिद्ध रीता सिंह ने अपने कार्यकाल में अपराध नियंत्रण के साथ आम जनता से बेहतर संवाद स्थापित किया। उनकी कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में अलग पहचान बनी। अपराधियों और असामाजिक तत्वों में उनका खौफ था, वहीं आम नागरिक उन्हें सहज और संवेदनशील अधिकारी के रूप में देखते थे। यही वजह रही कि उनके स्थानांतरण पर बड़ी संख्या में लोग विदाई कार्यक्रम में शामिल हुए।

Unique Farewell Ceremony डेढ़ साल के कार्यकाल में कई बड़ी कार्रवाइयों से बटोरी सुर्खियां

गढ़ीमलहरा में लगभग डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान रीता सिंह ने कई उल्लेखनीय कार्रवाइयों को अंजाम दिया। उन्होंने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 70 लाख रुपये मूल्य की फसल जब्त की थी। इसके अलावा मंदिर से घंटा चोरी के मामले का खुलासा करने सहित कई चोरी और अपराध से जुड़े मामलों में सफलता हासिल की। अब रीता सिंह को बड़ामलहरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विदाई के दौरान क्षेत्रवासियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए भावुक माहौल में सम्मानपूर्वक विदा किया।

Read this: Balod Road Protest: बालोद में कीचड़ भरी सड़क पर ग्रामीणों ने की धान की रोपाई, अनोखे प्रदर्शन से जताया विरोध

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना