,

Balod Road Protest: बालोद में कीचड़ भरी सड़क पर ग्रामीणों ने की धान की रोपाई, अनोखे प्रदर्शन से जताया विरोध

Balod Road Protest

Balod Road Protest: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी विकासखंड अंतर्गत ग्राम भैंसबोड़ में सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अनोखे प्रदर्शन के रूप में सामने आया। बदहाल और कीचड़ से लबालब सड़क से परेशान ग्रामीणों ने विरोध जताने के लिए सड़क पर ही धान की रोपाई कर प्रशासन और संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित किया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण के लिए करीब 9 माह पहले कार्यादेश जारी हो चुका था, लेकिन ठेकेदार ने अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। लगातार बारिश के कारण सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और मरीजों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Balod Road Protest: 9 माह पहले जारी हुआ था सड़क निर्माण का कार्यादेश, ठेकेदार पर काम शुरू नहीं करने का आरोप

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने सड़क पर धान की रोपाई कर अपना विरोध दर्ज कराया और जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।

read also: IMD Weather Alert: 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश का खतरा, जानें आपके शहर का मौसम

Balod Road Protest: डौंडी विकासखंड के भैंसबोड़ गांव में बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जल्द निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह अनोखा प्रदर्शन अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना