,

Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन

https://swadeshlive.com/mp-top-10-may-15/

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती व्यवस्था को और अधिक सुलभ, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब बाबा महाकाल की संध्या और शयन आरती की बुकिंग पूरी तरह से ऑनलाइन की जा सकेगी। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in के माध्यम से घर बैठे ही अपने स्थान को सुनिश्चित कर सकते हैं।

Ujjain: संध्या आरती की बुकिंग दोपहर 12 बजे, शयन आरती की शाम 4 बजे से शुरू

संध्या आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी और शयन आरती के लिए शाम 4:00 बजे से। दोनों ही आरतियों में प्रति श्रद्धालु ₹250/- शुल्क लगेगा। बुकिंग की प्रक्रिया पूरी तरह से ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी।

Ujjain

आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश द्वार क्रमांक 1 से मिलेगा। संध्या आरती में शाम 6:00 बजे तक प्रवेश और शयन आरती में रात 10:00 बजे तक प्रवेश आवश्यक होगा।

Ujjain: प्रति श्रद्धालु शुल्क ₹250, बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर

मंदिर प्रबंधन ने यह भी बताया कि दोनों आरतियों के दौरान चलित दर्शन की सुविधा जारी रहेगी। यानी जो भक्त आरती की बुकिंग नहीं कर पाए, वे भी कतार में चलते हुए बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर समिति का कहना है कि यह डिजिटल पहल व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए की गई है, ताकि उज्जैन पहुँचने वाले हर भक्त को सुखद और दिव्य अनुभव प्राप्त हो सके।

read also: MP: Top 10

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना