,

Twisha Sharma Death Case Bhopal : आरोपी पति समर्थ और पूर्व जज सास गिरिबाला को 14 दिन की जेल, भोपाल सेंट्रल जेल में रहेंगे दोनों

https://swadeshlive.com/mp-top-10-august-12/

Twisha Sharma Death Case Bhopal मध्यप्रदेश के बेहद चर्चित और हाई-प्रोफाइल ‘ट्विशा शर्मा मौत मामले’ में आज एक बड़ा कानूनी अपडेट सामने आया है। मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद, विशेष अदालत ने मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह और उनकी मां (पूर्व जज) गिरिबाला सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) में जेल भेज दिया है।

Twisha Sharma Death Case Bhopal सीबीआई रिमांड खत्म, 16 जून तक कस्टडी

जानकारी के अनुसार, आरोपियों की 5 दिनों की सीबीआई रिमांड आज पूरी हो रही थी, जिसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने दोनों को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। इस बार सीबीआई की ओर से आगे की रिमांड नहीं मांगी गई, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने मां-बेटे दोनों आरोपियों को 16 जून 2026 तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी कर दिया।

Twisha Sharma Death Case Bhopal भोपाल केंद्रीय जेल में दी जाएगी ‘स्पेशल सेल’

अदालत के आदेश के बाद अब समर्थ सिंह और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को भोपाल सेंट्रल जेल (केन्द्रीय जेल) ले जाया जा रहा है। सुरक्षा और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। खबरों के मुताबिक, मां-बेटे दोनों को जेल के भीतर आम कैदियों के साथ नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें अन्य बंदियों से पूरी तरह अलग (आइसोलेटेड सेल) रखा जाएगा।

Twisha Sharma Death Case Bhopal पुतले के जरिए ‘क्राइम सीन’ का री-क्रिएशन

इससे पहले, सोमवार को सीबीआई की जांच टीम साक्ष्यों को पुख्ता करने के लिए भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ट्विशा के ससुराल पहुंची थी। सीबीआई अपने साथ एक पुतला भी लेकर आई थी, जिसके जरिए सुसाइड सीन को हूबहू री-क्रिएट किया गया। जांच अधिकारी दोनों आरोपियों को भी मौके पर ले गए थे, जहां यह समझने की कोशिश की गई कि घटना के वक्त क्या हुआ था।

पूछताछ में हुआ खुलासा: सूत्रों के मुताबिक, सीन री-क्रिएशन के दौरान पति समर्थ सिंह ने कुबूल किया कि घटना के बाद उसने ही ट्विशा को फंदे से नीचे उतारा था, जबकि उसकी मां गिरिबाला सिंह ने फंदे पर बंधी हुई गांठ को खोला था। सीबीआई इन सभी बयानों और कड़ियों को जोड़कर अपनी चार्जशीट मजबूत करने में जुटी है।

Read this: Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva : रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगा ‘सुगम परिवहन’ का तोहफा, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एलान

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना