10 दिन में दूसरी बार डुमना एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, “मोहर्रम ब्लास्ट” का जिक्र कर मचाया हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

जबलपुर: मध्यप्रदेश के डुमना एयरपोर्ट को एक बार फिर विस्फोट से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए ईमेल ने हड़कंप मचा दिया। मेल में लिखा था – “पवित्र मोहर्रम ब्लास्ट…”। जैसे ही ये ईमेल एयरपोर्ट प्रबंधन को प्राप्त हुआ, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। तुरंत स्थानीय पुलिस, सीआईएसएफ और बम डिटेक्शन स्क्वाड (BDS) को मौके पर बुलाया गया और देर रात तक पूरे एयरपोर्ट परिसर की गहन जांच की गई।

मेल में लिखी धमकी और संदिग्ध नाम

ईमेल “इमाम हुसैन अली” नाम की आउटलुक आईडी से भेजा गया था। मेल में लिखा गया था कि चार आरडीएक्स बेस फ्यूज एयरपोर्ट पर लगाए गए हैं, जो जानबूझकर कम मात्रा में डोप किए गए हैं ताकि धमाका सीमित हो लेकिन अधिक लोग घायल हों। इसके अलावा, मेल में कुछ नामों का भी जिक्र किया गया था—एम. गुनासेकरन, जीवा सगप्तम वैश्यू, सेथिल वेल, माइनर, नैनिका कोवन, शिवदास और सुमी पापा। हालांकि जांच के बाद पता चला कि इन नामों का किसी भी फ्लाइट की यात्री सूची से कोई संबंध नहीं है।

तलाशी अभियान में कुछ नहीं मिला

BDS और पुलिस टीम ने एयरपोर्ट के अंदर-बाहर घंटों तलाशी ली लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस मामले में फिर से साइबर जाँच तेज कर दी गई है ताकि मेल भेजने वाले तक पहुंचा जा सके।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

29 जून को भी डुमना एयरपोर्ट को ऐसी ही धमकी मिली थी, जिसमें कहा गया था कि एयरपोर्ट पर विस्फोटक रखे गए हैं। तब भी तीन घंटे तक तलाशी अभियान चला था लेकिन कुछ भी नहीं मिला। इससे पहले भी जून में ही एक और धमकी मिली थी।

देशभर के एयरपोर्ट भी निशाने पर

सिर्फ जबलपुर ही नहीं, देश के 40 से अधिक एयरपोर्ट्स को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले हैं। एक अन्य मेल में लिखा था कि एयरपोर्ट के आस-पास बैगों में विस्फोटक छिपाए गए हैं और इमारतें तुरंत खाली नहीं की गईं तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। इन ईमेल में “रोड किल” और “क्यों” नामक संगठनों का नाम भी सामने आया था।

एफआईआर दर्ज, जांच जारी

खमरिया थाना प्रभारी सरोजिनी टोप्पो ने पुष्टि की कि एयरपोर्ट प्रबंधन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ईमेल में आरडीएक्स जैसे विस्फोटक का जिक्र था, इसलिए मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस और साइबर टीम अब मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी है।

HR News 24-01-2026: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें

HR News 24-01-2026: HR News 24-01-2026: ठंड का असर बढ़ा, 14 जिलों

CG News 24-01-2026: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG News 24-01-2026: CG News 24-01-2026: नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक बसंत

MP News 24-01-2026: जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP News 24-01-2026: मौसम का बदला मिजाज ग्वालियर-चंबल अंचल में बादल छाए

Horoscope 24-01-2026: जानिए आज का राशिफल

Horoscope 24-01-2026: Horoscope 24-01-2026: मेष राशि लंबे समय से अटके कार्यों में

basant panchami 2026 : बसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह सामाजिक एकता की है मिसाल : मुख्यमंत्री

basant panchami 2026 : मुख्यमंत्री ने 121 नवदम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद के

Space Tech Policy 2026 से मध्यप्रदेश बनेगा भारत का नया ‘स्पेस टेक’ हब: सीएम

Space Tech Policy 2026 : भारत की नई अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में सशक्त

Chandigarh News: मनीमाजरा में बड़ा हादसा, मकान की छत गिरने से 3 बच्चे घायल

Edit by: Priyanshi Soni Chandigarh News: चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित गोविंदपुर इलाके