सावन का तीसरा सोमवार: ग्वालियर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़, धूमेश्वर धाम में मेला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर – आज सावन मास का तीसरा सोमवार है और इस पावन अवसर पर ग्वालियर के प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रात 12 बजे के बाद से ही शिवभक्तों का आगमन शुरू हो गया था। विशेष रूप से कांवड़ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने पहले गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया, जिसके बाद मंदिरों के कपाट आम भक्तों के लिए खोले गए।

धूमेश्वर धाम पर इस मौके पर विशेष मेले का आयोजन किया गया, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे।

शहर के अचलेश्वर महादेव मंदिर, तपन बबा मंदिर, गुप्तेश्वर मंदिर, और तेलीका मंदिर समेत कई शिवालयों में सुबह से ही रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक और भस्म आरती जैसे धार्मिक अनुष्ठानों की गूंज रही।

भक्तों ने मंदिरों के बाहर धूपबत्ती, फूल, बेलपत्र, और जल अर्पित कर शिवशंकर से आशीर्वाद मांगा। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था और भक्तों की सुविधा हेतु पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।

सावन का हर सोमवार शिवभक्तों के लिए विशेष माना जाता है, और आज की सुबह शहर में श्रद्धा, भक्ति और भजन-कीर्तन की गूंज के साथ शुरू हुई।

Kota: रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या, पत्नी पर शक

Kota: राजस्थान के कोटा शहर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने

Clean Drinking Water Crisis: आज़ादी के दशकों बाद भी शुद्ध पानी से दूर जीवन

Clean Drinking Water Crisis: रोज़ाना आधा किलोमीटर का सफर, तब कहीं बुझती

Munawar Faruqui और मेहजबीन के घर बेटी का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Munawar Faruqui एक बार फिर पिता बन गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन और

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी

Chirmiri Ram Katha Event: 17 से 25 मई तक लाल बहादुर शास्त्री मैदान बनेगा भक्ति का केंद्र

Chirmiri Ram Katha Event: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा से भक्तिमय होगा पूरा

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. रेलवे ने बिलासपुर जोन में