,

पृथ्वी के बेहद करीब है वो ग्रह, जहां चलतीं है 2000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा

वॉशिंगटन : सौरमंडल की सबसे तेज हवाओं की बात करें तो यह नेपच्यून ग्रह पर बहती हैं। इनकी स्पीड सुपरसोनिक होती है। नासा के मुताबिक इसकी स्पीड 1770 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाती है। यह आवाज से डेढ़ गुना ज्यादा तेज है। पृथ्वी पर सिर्फ पवन सुरंगों में ही हाइपरसोनिक स्पीड तक पहुंच सकती हैं। नासा के ग्लेन रिसर्च सेंटर के 10 गुणा10 सुपरसोनिक पवन सुरंग में 4,321 किमी प्रति घंटे की स्पीड से बहती है। वहीं पृथ्वी पर प्राकृतिक रूप से सबसे तेज हवाओं के झोके की बात करें तो इसका 407 किमी प्रति घंटे का रिकॉर्ड है। 10 अप्रैल 1996 को ऑस्ट्रेलिया के बैरो द्वीप पर एक चक्रवात के दौरान इसे दर्ज किया गया था। तूफानों की बात करें तो हमारे सौरमंडल में बृहस्पति ग्रह ऐसा है जहां हर पल तूफान चल रहा होता है। इसके कई रहस्यमय तूफान हैं, लेकिन सबसे प्रसिद्ध ‘द ग्रेट रेड स्पॉट’ है। बृहस्पति की तस्वीरों को जब आप देखेंगे तो इसमें एक लाल रंग का बड़ा धब्बा दिखाई देता है। यह कोई आम धब्बा नहीं बल्कि एक विशालकाय तूफान है, जो पिछले कई सौ वर्षों से चल रहा है। तूफान कितना बड़ा है उसका अंदाजा आप इसी से लगा लीजिए कि पृथ्वी जैसे दो ग्रह इसमें समा जाएंगे। तूफान का आकार 16,000 किमी चौड़ा है और इसकी हवाओं की स्पीड 640 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

जगदलपुर नगर निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू निलंबित, मुआवजा घोटाले का खुलासा

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…