,

ग्वालियर में बदमाशों का आतंक: युवक से मांगे 50 हजार, इनकार पर बीच सड़क पर पिटाई

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

ग्वालियर: रविवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। चार बदमाशों ने एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी को रास्ते में रोककर उससे 50 हजार रुपये की मांग की। युवक ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने बीच सड़क पर ही उसकी जमकर लात-घूसों से पिटाई कर दी।

घटना कैसे हुई

पीड़ित युवक नवनीत सिंह भदौरिया (23), निवासी गदाईपुरा यादव धर्मकांटा, दुर्गापुरी कॉलोनी, रविवार देर रात कुछ सामान लेने के लिए पुरानी मछली मंडी होकर हजीरा चौराहा जा रहा था। इसी दौरान करिश्मा होटल के पास गोसपुरा नंबर-1 में चार बदमाशों—भरत बमोरिया, सिद्धार्थ यादव, पीयूष खटीक और योगेश राठौर—ने उसका रास्ता रोक लिया।

बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी—
“आजकल बहुत बड़े आदमी बन रहे हो। जिंदा रहना है तो 50 हजार रुपये खर्चे के लिए निकालो, वरना जान से मार देंगे।”

मारपीट के बाद थाने में शिकायत

पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने नवनीत को सड़क पर ही पीटा। किसी तरह वह वहां से बचकर घर पहुंचा और परिजनों के साथ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई

ग्वालियर थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी